होम / टेक / अब UPI से पेमेंट करना होगा आसान और सुरक्षित, आने वाला है ये फीचर, लगेगी फ्रॉड पर लगाम

अब UPI से पेमेंट करना होगा आसान और सुरक्षित, आने वाला है ये फीचर, लगेगी फ्रॉड पर लगाम

अभी किसी भी यूपीआई पेमेंट ऐप से ट्रांजेक्शन को कंप्लीट करने के लिए 4 या 6 अंकों वाले पिन की जरूरत पड़ती है. बदलाव होने पर पिन की जरूरत समाप्त हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी अक्‍सर शॉप‍िंग करके यूपीआई (UPI) से पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन (NPCI) की तरफ से यूपीआई के जर‍िये पेमेंड का मोड बदलने की तैयारी चल रही है. यह लागू हुआ तो यूपीआई से पेमेंट करने का पूरा तरीका बदल जाएगा. एनपीसीआई (NPCI) यूपीआई पेमेंट के ल‍िए बायोमेट्रिक अथेंटीकेशन शुरू करने को लेकर कई स्टार्टअप्स के साथ पार्टनरश‍िप पर बातचीत कर रहा है. इस सिस्टम के जर‍िये यूजर अपने एंड्रायड फोन पर फिंगरप्रिंट और आईफोन पर फेस आईडी का यूज करके यूपीआई पेमेंट पूरा कर सकेगा.

कई कंपनियों से चल रही NPCI की बात

यूपीआई में बायोमीट्रिक की सुविधा शुरू करने के लिए एनपीसीआई कई स्टार्टअप कंपनियों से बात कर रहा है. अभी ज्यादार फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकॉग्निशन जैसे फीचर आने लगे हैं. एनपीसीआई की योजना है कि स्मार्टफोन में मौजूद इन फीचरों का इस्तेमाल कर यूपीआई से लेन-देन और भुगतान को सुरक्षित बनाया जाए. उदाहरण के लिए एंड्रॉयड फोन चलाने वाले फिंगर प्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करके पेमेंट कर पाएंगे. ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन फिंगर प्रिंट स्कैनर के साथ आते हैं. कई एंड्रॉयड फोन फेस रिकॉग्निशन के फीचर से भी लैस हैं. ठीक इसी तरह, आईफोन इस्तेमाल करने वाले फेस आईडी के जरिए यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे.

UPI से रोजाना हो रहे हैं स्कैम 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार UPI प्राधिकरण अलग-अलग तरह के हो रहे स्कैम को लेकर काफी चिंतित है, जिनकी रिपोर्ट लगभग रोजाना आती है. लोग अपने मेहनत से कमाए पैसे सिर्फ इसलिए खो देते हैं, क्योंकि वे एक विशेष चार या छह अंकों के पिन का उपयोग करके पेमेंट को प्रमाणित करते हैं. UPI की व्यवस्था आमतौर पर सुरक्षित होती है. लेकिन लोग गलती से स्कैमर्स द्वारा धोखा खा जाते हैं और पैसे भेज देते हैं, जबकि उन्हें उम्मीद होती है कि वे पैसे प्राप्त कर रहे हैं. इसलिए NPCI का मानना है कि UPI पेमेंट्स के लिए फेस आईडी या बायोमेट्रिक सेफ्टी ही सही रास्ता है. 

बदलाव को लागू करने की तारीख पर फैसला नहीं

फिलहाल यूपीआई दो तरह से आपकी पहचान की पुष्टि करता है. पहला तरीका है आपके मोबाइल पर यूपीआई शुरू करते समय एसएमएस के माध्‍मय से आपके फोन की पहचान करना. दूसरा तरीका यूपीआई पिन के जर‍िये है, जिसे आपको पेमेंट की पुष्टि के लिए दर्ज करना होता है. हालांकि, इस बदलाव को लागू करने की तारीख अभी क‍िसी तरह का फैसला नहीं हुआ है. लेकिन अगर इसे लागू किया गया तो लोगों के लिए पेमेंट करना ज्‍यादा आसान हो जाएगा और यह पहले से ज्‍यादा सुरक्षित हो जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago