होम / टेक / अब WhatsApp से करें कैब की बुकिंग, जानिए क्या है तरीका?

अब WhatsApp से करें कैब की बुकिंग, जानिए क्या है तरीका?

मेटा का पॉप्यूलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर अब कैब बुकिंग की सुविधा मिल रही है. इसके लिए बस आपको अपने फोन से एक नंबर सेव करके उस पर मैसेज भेजना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी कैब से सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. दरअसल, कई बार ऐप्स से कैब की बुकिंग करने में परेशान में होती है, ऐसे में अब आपके पास व्हाट्सऐप पर भी कैब बुकिंग करने का विकल्प है. जी हां, अब आप व्हाट्सऐप पर केवल चैटिंग और वीडियो कॉलिंग ही नहीं कैब भी बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन में कोई ऐप भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका स्टोरेज भी बचेगा. तो आइए जानते हैं व्हाट्सऐप पर कैब बुकिंग का तरीका क्या है?

Uber कैब, ऑटो और मोटर साइकिल बुकिंग की सुविधा
व्हाट्सऐप के जरिए अब आप उबर (Uber) कैब, मोटरसाइकिल या ऑटो की बुकिंग कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. केवल आपको अपने स्मार्टफोन में ये नंबर 7292000002 सेव करना होगा और उसके बाद कुछ स्टेप्स फॉलो करते ही कैब बुक हो जाएगी.

इन शहरों में मिलेगी ये सुविधा

उबर ने से सुविधा अभी केवल दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के लिए ही शुरू की है. इन शहरों के अलावा आप किसी और जगह के लिए आपको व्हाट्सऐप पर कैब बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी. अन्य जगहों के लिए आपको ऐप से ही बुकिंग करनी पड़ेगी.

ऐसे करें बैंक की बुकिंग

सबसे पहले समार्टफोन में ऊपर दिया गया नंबर सेव करें. इसके बाद अपने फोन में व्हाट्सऐप ओपन करें. इसके बाद चैट सेक्शन में जाएं और Hi का मैसेज लिखकर सेंड करें.
इसके बाद अपनी लैंग्वेज सलेक्ट करें, लैंगवेज सलेक्ट करने बाद आपको अपनी लोकेशन डालनी है. पिकअप लोकेशन सलेक्ट करने के बाद आपकी कैब बुक हो जाएगी.
आपके व्हाट्सऐप पर ही ड्राइवर की डिटेल्स पहुंच जाएंगी और शेयर पिन भी आ जाएगा. इसे आप ड्राइवर को बताकर अपनी राइड ले सकते हैं.

ओटीपी और पासवर्ड डालकर करें राइड बुक
अगर आपके हाय के मैसेज के बाद लैंगवेज सलेक्ट करने का ऑप्शन नहीं आता है तो परेशान ना हों. अलग-अलग फोन में ये ऑप्शन अलग-अलग हो सकता है. हो सकता है कि आपके पास लॉगिन का ऑप्शन आए, तो लॉगिन पर क्लिक करें. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालने के बाद पासवर्ड भरें, बस इसके बाद आप अपनी कैब बुक कर सकेंगे.

इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप कोई कैब या बाइक बुक करें तो उसमें बैठने से पहले तीन चीजें जरूर करें. पहला अगर ड्राइवर प्रोफाइल फोटो से अलग है या नंबर मैच नहीं हो रहा है, तो उस कैब में ना बैठें और ऐप पर उसकी रिपोर्ट करें.
कैब में बैठते ही अपनी लाइव लोकेशन किसी अपने जैसे माता-पिता, भाई व बहन या दोस्त आदि को शेयर जरूर करें.
इसके अलावा कैब में चाइल्ड लॉक लगा है तो तुंरत उस पर एक्शन लें. ऐसा करके आप सुरक्षित रहेंगे.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago