✕

होम / टेक / पेमेंट के लिए अब Amazon ला रहा नया ऐप, UPI पेमेंट करना होगा आसान!

पेमेंट के लिए अब Amazon ला रहा नया ऐप, UPI पेमेंट करना होगा आसान!

अभी आपको Amazon (अमेजन) से पेमेंट करने के लिए शॉपिंग ऐप में ही जाना होता है, लेकिन अब पेमेंट के लिए एमेजन जल्द ही एक Separate ऐप लाने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अमेजन (Amazon) पे यूजर्स हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, अमेजन की ओर से बहुत जल्द एक नया पेमेंट ऐप लॉन्च होने जा रहा है. अभी अमेजन पे का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को मेन ई-कॉमर्स ऐप का ही इस्तेमाल करना होता है, लेकिन अब उन्हें एक अलग ऐप पर ये सुविधा मिलेगी, जिससे वे आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. तो आइए जानते हैं इस ऐप से क्या फायदे होंगे?

यूजर इंगेजमेंट बढ़ाने में मिलेगी मदद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन की तरफ से ऐप पर काम किया जा रहा है और इसका ट्रायल भी पूरा हो गया है. अमेजन को विश्वास है कि अगर पेमेंट और शॉपिंग इन दोनों ऐप्स को अलग कर दिया जाएगा, तो इससे उन्हें काफी फायदा होने वाला है. इससे उन्हें यूजर इंगेजमेंट बढ़ाने में भी काफी मदद करने वाली है. इस ऐप का सीधा उद्देश्य यूसेज और विजिबिलिटी को बूस्ट करना है. अमेजन पे की तरफ से फाइनेंशियल सर्विस रेंज को बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है.

मिलेंगी से सर्विस
इस नए ऐप में भारतीय अमेजन पे यूजर्स को मनी ट्रांसफर, बिल पेमेंट, इंश्योरेंस परचेज़, ट्रैवल बुकिंग और म्यूचुअल फंड में निवेश, डिजिटल गोल्ड की जानकारी और सर्विस दी जाएगी. अभी आपको इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए Amazon E-Store ऐप का ही इस्तेमाल करना होता है, लेकिन अब इसमें बदलाव करके अलग ऐप स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है.

दूसरी ऑनलाइन पेमेंट कंपनियों को मिलेगा कॉम्पीटिशन
Amazon Pay की नई ऐप आने के बाद यूपीआई मार्किट में काफी हलचल होने वाली है. फोनपे (PhonePe) से अलग होने के 2 साल बाद ये ऑफर किया जा रहा है. अमेजन की तरफ से भारतीय ऑपरेशन में लगातार निवेश किया जा रहा है. आपके लिए भी अमेजन की मदद से पेमेंट करना काफी आसान हो जाएगा. यूपीआई मार्केट में नई ऐप आने के बाद दूसरी पेमेंट कंपनियों को कॉम्पीटिश मिलने वाला है.

इसे भी पढ़ें-देश के दोपहिया बाजार में नजर आया बड़ा बदलाव, Hero को पीछे छोड़ नंबर 1 पर पहुंची ये कंपनी...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

57 minutes ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

32 minutes ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

2 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

3 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago