✕

होम / टेक / Google Photos में आया नया मैजिक एडिटर AI टूल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीरों को खास!

Google Photos में आया नया मैजिक एडिटर AI टूल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीरों को खास!

गूगल फोटोज (Google Photos) एडिटिंग टूल्स से अपनी तस्वीरों को अच्छा बना सकते हैं. हाल ही में गूगल फोटोज का मैजिक एडिटर एआई टूल लांच हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अपनी फोटो एडिट करने के लिए किसी अच्छे आर्टिफिशियल टूल (AI) की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, गूगल फोटोज (Google Photos) ने बाल में ही अपना मैजिक एडिटर एआई टूल लांच किया है. इस एडिटिंग टूल्स से अपनी तस्वीरों को अच्छा बना सकते हैं. इस टूल की मदद से आप फोटो के बैकग्राउंड में भी बदलाव करने के साथ अनचाही चीजें हटाने, फोटो की ब्राइटनेस कम- ज्यादा करने जैसे सारे काम किए बड़ी आसानी से कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आप इस टूल का इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे?

फोटो एडिट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
1. सबसे पहले गूगल फोटोज ऐप में जाएं और पसंदीदा फोटो चुनें.
2. यहां आपको स्क्रीन पर एडिट ऑप्शन नजर आएगा, उसे क्लिक करें.
3. स्क्रीन के नीचे बाईं ओर चमचमाता मैजिक एडिटर टूल नजर आयेगा.
4. यहां बैकग्राउंड बदलना, ब्राइटनेस, शार्पनेस कम-ज्यादा करना जैसी कई चीजें कर सकते हैं.
5. फोटो एडिट करने के बाद सेव के ऑप्शन पर क्लिक करें, ऐसा करते ही ये फोटो आपकी गैलरी में सेव हो जाएगी और आप जहां चाहे इसे शेयर कर सकते हैं.

गूगल फोटोज आपके लिए फायदेमंद ऐप
1. गूगल फोटोज आपके डिवाइस से फोटो और वीडियो को स्वचालित रूप से क्लाउड में बैकअप करता है, जिससे आप अपने डिवाइस की स्टोरेज को खाली रख सकते हैं.
2. गूगल फोटोज आपके फोटो और वीडियो को विभिन्न श्रेणियों में व्यवस्थित करता है, जैसे स्थान, तिथि, और चेहरे के आधार पर. इसमें AI का उपयोग किया जाता है. जो फोटो को पहचानने और उन्हें सही टैग करने में मदद करता है.
3. आप अपनी फोटो और वीडियो आसानी से दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं और एल्बम भी बना सकते हैं, जिन्हें अन्य लोग भी देख और संपादित कर सकते हैं.
4. गूगल फोटोज में बेसिक फोटो और वीडियो एडिटिंग टूल्स भी उपलब्ध हैं, जिनसे आप अपने फोटो को ट्रिम, क्रॉप, कलर एडजस्टमेंट, और फिल्टर जैसे विकल्पों के साथ सुधार सकते हैं.
5. गूगल फोटोज में एक जानदार सर्च फीचर है, जिससे आप विशिष्ट 
व्यक्ति, स्थान, वस्तु, या समय के आधार पर अपनी फोटो को जल्दी से खोज सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-टैक्सपेयर्स ITR रिफंड स्कैम से रहें सावधान! IT विभाग ने एक्स पर जारी की ये चेतावनी


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

1 hour ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

1 hour ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

4 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

4 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

5 hours ago