होम / टेक / कंटेट क्रिएटर्स के लिए Youtube पर आया नया फीचर, अब अकाउंट हैकिंग से बचाएगा AI असिस्टेंट

कंटेट क्रिएटर्स के लिए Youtube पर आया नया फीचर, अब अकाउंट हैकिंग से बचाएगा AI असिस्टेंट

गूगल ने यूट्यूब (Youtube) के लिए एक नया एआई (Artificial Assistant) असिस्टेंट फीचर लॉन्च किया है, जो कंटेट क्रिएटर्स के काम आने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) अपने यूजर्स को एआई फीचर देने के लिए तेजी से काम कर रहा है. इसी क्रम में अब गूगल ने यूट्यूब (Youtube) के लिए एक नया एआई (Artificial Assistant) असिस्टेंट फीचर लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स के अकाउंट हैकिंग जैसी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा. इस टूल का इस्तेमाल अभी कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स ही कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कैसे क्रिएटर्स की मदद करेगा ये एआई असिस्टेंट?

क्रिएटर्स की मदद करेगा एआई असिस्टेंट 
बीते कुछ सालों में यूट्यूब पर कंटेट क्रिएटर्स की बहुत सारी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उनके अकाउंट हैक हुए हैं या हो सकते हैं. ऐसे में अब यूट्यूब ने इस हैकिंग बचने का तरीका भी खोज लिया गया है. एआई असिस्टेंट का इस्तेमाल करके क्रिएटर्स ऐसी चीजों पर तुरंत लगाम लगा सकते हैं, जिनसे अकाउंट हैक होने का खतरा है. कई बार देखा जाता है कि एक क्रिएटर के नाम पर दूसरा चैनल बन जाता है और वह उनके लिए खतरा साबित हो जाता है, अब एआई असिस्टेंट ऐसी चीजों पर लगाम लगाकर उनके अकाउंट को हैक होने से बचाएगा.

अकाउंट रिकवरी भी कराएगा एआई असिस्टेंट
यूट्यूब यूजर्स को बहुत सारे मेल आते हैं और सपोर्ट के लिए कहा जाता है. ऐसे में यूट्यूब की एक टीम ट्रबल शूटिंग एआई टूल का इस्तेमाल करेगी और क्रिएटर्स को अकाउंट रिकवरी में मदद करेगी. गूगल के अनुसार ये नया टूल यूजर्स की काफी मदद करने वाला है. इस टूल को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि ये यूजर फ्रेंडली होगा और रिकवरी प्रोसेस में भी  अहम रोल प्ले करेगा.

ऐसे काम करेगा एआई टूट
1. अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक हुआ है तो आप इस एआई टूल को यूट्यूब हेल्प सेंटर से एक्सेस कर सकते हैं. 
2. ये टूल यूजर-फ्रेंडली है और आपको हर स्टेप पर गाइड करता है कि आपको रिकवरी प्रोसेस में कैसे-कैसे आगे बढ़ना है.

3. ये टूल आपको गूगल लॉग-इन सिक्योर रखने में मदद करता है, जो अकाउंट का कंट्रोल वापस पाने की चाबी है. इसके बाद अगर हैकर ने आपके अकाउंट का नाम चेंज कर दिया या फिर कंटेंट डिलीट भी कर दिया तो उसे वापस लाने में मदद करता है.
4. अगर आपको हेल्प सेंटर में ये टूल नहीं मिल रहा तो आप X (ट्विटर) पर @TeamYouTube की मदद ले सकते हैं. गूगल का ये नया एआई टूल यूट्यूब कम्युनिटी यानी यूजर्स की सेफ्टी की दिशा में एक बड़ा कदम है.

इसे भी पढ़ें-टैक्सपेयर ने 30 अगस्त तक नहीं किया ये जरूरी काम, तो होगा ये बड़ा नुकसान...

चुनिंदा क्रिएटर्स ही कर पाएंगे इस टूल का इस्तेमाल
ये टूल अभी सबके लिए उपलब्ध नहीं है. इसे चुनिंदा क्रिएटर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही अभी इसे सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही लॉन्च किया गया है. लेकिन धीरे-धीरे इसे अलग भाषाओं में लाया जाएगा. बता दें, गूगल की तरफ से लगातार एआई फीचर्स पर काम किया जा रहा है. 

चैटजीपीटी को चुनौती देगा ये फीचर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युट्यूब का ये नया फीचर चैटजीपीटी (ChatGPT) के लिए ये एक चुनौती के रूप में सामने आएगा. इस AI Assistant फीचर का काम यूट्यूब यूजर्स या क्रिएटर्स की मदद करना है. ये उनके लिए सेफगार्ड की तरह काम करेगा.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago