होम / टेक / भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Razr 50, कंपनी ने X पर दी जानकारी, जानिए क्या होगी कीमत?

भारत में जल्द लॉन्च होगा Motorola Razr 50, कंपनी ने X पर दी जानकारी, जानिए क्या होगी कीमत?

भारत में Motorola का फ्लिप फोन Razr 50 5G लॉन्च होने जा रहा है. जानकारी के अनुसार इस फोन की कीमत हाल में लॉन्च हुए Razr 50 Ultra से कम होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप एक स्टाइलिश फ्लिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो ये आपके काम की हो सकती है. दरअसल, मोटोरोला (Motorola) भारत में जल्द ही अपना फ्लिप फोन Razr 50 5G लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने जुलाई में Razr 50 Ultra मॉडल किया था. वहीं, अब इसका दूसरा बेस वैरियंट Motorola Razr 50 लॉन्च होने के लिए तैयार है. इसे लेकर कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जावनकारी शेयर की है. आपको बता दें, रेजर सीरीज के ये दोनों ही फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं. तो आइए जानते हैं भारत में रेजर 50 आपको किस कीमत पर मिलने वाला है और इसमें क्या फीचर्स होंगे?

कंपनी ने x पर पोस्ट किया टीजर
मोटोरोला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर जल्द ही रेजर 50 स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की है. कंपनी द्वारा जारी टीजर वीडियो में फोन को कमिंग सून के साथ दर्शाया है. फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फोन को इसी महीने या फिर अगले महीने के पहले हफ्ते तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा है कि भारतीय यूजर्स को स्मार्टफोन में बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा और ये उन्हें बहुत पसंद आने वाला है.

इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत

कंपनी भारत में रेज 50 के Ultra वर्जन को पहले ही उतार चुकी है. भारत में लॉन्च हुए Motorola Razr 50 Ultra की कीमत 99,999 रुपये है. ऐसे में यह स्टैंडर्ड मॉडल 50,000 से लेकर 70,000 रुपये की प्राइस रेंज के बीच आ सकता है.

इसे भी पढ़ें-Reliance ब्रैंड के नाम पर छिड़ गया विवाद! हिंदुजा ग्रुप के खिलाफ अनिल अंबानी ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा

Motorola Razr 50 में होंगे ये फीचर्स
आपको बता दें, कंपनी चीन में इस स्मार्टफोन को पहले ही लॉन्च कर चुकी है. वहीं, कंपनी द्वारा जारी वीडियो में स्मार्टफोन की डिस्प्ले चीन में लॉन्च किए गए मॉडल की तरह ही है. इसमें भी एक बड़ा कवर डिस्प्ले, डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश नजर आता है.

1. चीन में लॉन्च किए गए मोटोरोला रेजर 50 में ग्राहकों को 6.9-इंच का एमोलेड LTPO पैनल मिलता है. इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट है, जबकि इसमें सेकेंडरी डिस्प्ले 3.6 इंच का है जो 1056 x 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन प्रदान करता है. दोनों में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन लगा हुआ है.
2. Motorola Razr 50 मोबाइल MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ काम करता है.
3. स्टोरेज के मामले में 12जीबी LPDDR4x रैम और 512जीबी तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज की सुविधा है.
4. Motorola Razr 50 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जबकि बैक पैनल पर OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है.
5. फोन में 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी दी गई है.
6. इसके अलावा Motorola Razr 50 मोबाइल पानी और धूल से बचाव वाली IPX8 रेटिंग के साथ आता है. इसमें डुअल सिम 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे कई फीचर्स हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago