होम / टेक / Jio लेकर आया Freedom Offer, एयरफाइबर कनेक्शन पर होगी 1000 रुपये की बचत

Jio लेकर आया Freedom Offer, एयरफाइबर कनेक्शन पर होगी 1000 रुपये की बचत

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. ग्राहकों को फ्रीडम ऑफर के तहत एयरफाइबर कनेक्शन पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने रिचार्ज प्लान महंगे करने के बाद रिलायंस जियो (Reliance Jio) ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. ग्राहकों को नया एयरफाइबर कनेक्शन लेने पर इंस्टॉलेशन फीस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा.  स्वतंत्रता दिवस के खास असवर पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत उन लोगों को फायदा होगा, जो जियो एयरफाइबर कनेक्शन लेना चाहते हैं. अगर आप भी एयरफाइबर कनेक्शन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये ऑफर आपके लिए फायदेमंद रहेगा. दरअसल, इसमें आपको इंस्टॉलेशन फीस के 1000 रुपये नहीं चुकाने पड़ेंगे, ये बिल्कुल फ्री होगा. तो आइए जानते हैं आप इस ऑफर का फायदा कैसे और कब तक ले सकते हैं?

इस तारीख तक ले सकते हैं ऑफर का फायदा
पहले ग्राहकों को एयरफाइबर कनेक्शन लेने के लिए अलग से इंस्टॉलेशन फीस देनी होती थी, लेकिन फ्रीडम ऑफर के तहत कनेक्शन लेने पर ये फीस नहीं देनी होगी. जियो ने एयरफाइबर ग्राहकों का इंस्टालेशन चार्ज जीरो कर दिया गया है. यानी अब आपको 15 अगस्त तक जियो एयरफाइबर कनेक्शन एक्टिवेट कराने पर जियो एयरफाइबर ग्राहकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. इस ऑफर का फायदा 26 जुलाई से 15 अगस्त के बीच एक्टिवेट होने वाले कनेक्शन्स पर ही दिया जाएगा.
 

इन प्लान्स पर मिलेगी छूट
इंस्टालेशन चार्ज में छूट 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने वाले सभी एयरफाइबर प्लान्स पर मिल रही है. पहले 3 महीने का ऑल-इन-वन एयरफाइबर प्लान लेने पर ग्राहकों को 2121 रुपये टैरिफ के और 1000 रुपये इंस्टालेशन चार्ज के तौर पर चुकाने होते थे यानी कुल 3121 रुपये में कनेक्शन लगता था, लेकिन अब 'फ्रीडम ऑफर' में ये प्लान 2121 रुपये में लिया जा सकेगा. इस तरह देखा जाए तो फ्रीडम ऑफर के तहत ग्राहकों को कुल 30 प्रतिशत का लाभ मिलेगा.

ऐसे करें जियो एयरफाइबर कनेक्शन के लिए आवेदन
नया जियो एयरफाइबर कनेक्शन बुक कराने के लिए आप इस 60008-60008 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. इस नंबर पर कॉल करके कुछ दिशा निर्देशों को फॉलो करना होता है. इसके अलावा Jio वेबसाइट और My Jio ऐप का उपयोग करके कनेक्शन लिया जा सकता है. अगर ऑनलाइन ये काम नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी Jio स्टोर पर जा सकते हैं. इसके बाद आपको Jio AirFiber के लिए पंजीकरण करना है, जिसके लिए आपको अपनी जानकारी और लोकेशन देना होगा. इसके बाद आपके घर आकर जियो के कर्मचारी एयरफाइबर इंस्टाल कर देंगे. 

इसे भी पढ़ें-Paytm के निवेशकों के लिए खुशखबरी! सरकार से इस मंजूरी के बाद शेयर में लगा अपर सर्किट
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago