होम / टेक / Jio लाया एक नया AI फीचर, रिकॉर्डिंग के साथ ट्रांसलेट भी करेगा कॉल!
Jio लाया एक नया AI फीचर, रिकॉर्डिंग के साथ ट्रांसलेट भी करेगा कॉल!
जियो ने एक नया AI फोन कॉल फीचर लॉन्च किया है. फोन कॉल एआई फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी कॉल को रिकॉर्ड और स्टोर कर सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
अगर आप जियो यूजर्स हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, जियो (Jio) ने एआई फोन कॉल (AI Phone Call) फीचर लॉन्च किया है, जो कॉल रिकॉर्डिंग के साथ-साथ कॉल ट्रांसलेशन की सुविधा भी प्रदान करता है. जियो का यह AI Phone Call फीचर नई तकनीक और उपयोगिता का एक अनूठा मिश्रण है, जो यूजर्स के लिए काफी सुविधाजनक और प्रभावी साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं इस फीचर में आपको और क्या खास मिलने वाला है?
वॉइस को टेक्स्ट में बदलने की सुविधा
जियो का AI फोन कॉल फीचर काफी खास है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फोन कॉल एआई फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी कॉल को रिकॉर्ड और स्टोर कर सकते हैं. साथ ही इस फीचर की मदद से कॉल को ऑटोमेटिक टाइप किया जा सकता है. जो वॉइस को टेक्स्ट में बदल देता है. इस नए फीचर की मदद से जियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को फोन कॉल डायल जितना आसान बनाने का प्रयास कर रही है
कॉल रिकॉर्डिंग और भाषा अनुवाद
यह फीचर यूजर्स को फोन कॉल के दौरान अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद करने और उसे रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है. यह नया फीचर कॉल को समराइज के साथ ही किसी भी भाषा में अनुवाद भी कर सकता है. इस फीचर की मदद से किसी भी जरूरी कॉल या बातों को आप आसानी से समझ सकते हैं. इससे यूजर्स अलग-अलग भाषाओं में बात कर सकते हैं और दूसरी पार्टी की भाषा को अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं. यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो विभिन्न भाषाओं में संवाद करते हैं और संवाद को समझने में कठिनाई महसूस करते हैं.
ऐसे करें AI फोन कॉल फीचर का इस्तेमाल
1. जियो फोन कॉल फीचर को इस्तेमाल करने के लिए कॉल के समय जियो फोन कॉल एआई नंबर ऐड करना होगा, जोकि 1-800-732673 है.
2. इस नंबर से कॉल ऐड करते ही आपको जियो की ओर से वेलकम मैसेज सुनाई देगा. इसके बाद कॉल रिकॉर्ड और ट्रांसक्राइब करने के लिए यूजर्स को #1 दबाना होगा.
3. जब आपको ट्रांसक्रिप्शन रोकना होगा तो 2 डायल करना होगा. इसे फिर से शुरू करने के लिए 1 डायल करना होगा.
4. एक बात जानना बेहद जरूरी है कि आपको कॉल खत्म होने के बाद जियो फोन कॉल एआई फीचर को बंद करने के लिए 3 डायल करना होगा.
5. यह फीचर कॉल के दौरान हुई वार्तालाप को रिकॉर्ड करके फोन में स्टोर कर देता है. यह डेटा जियो क्लाउड में सेव किया जाता है.
इसे भी पढ़ें-प्लास्टिक और डिजिटल मनी के बाद मार्केट में आया मेटल मनी, इन बैंकों ने किया जारी!
टैग्स