होम / टेक / Itel लाया रंग बदलने वाला 5G फोन, कीमत भी कम, डिस्प्ले टूटी, तो फ्री में होगी रिप्लेस

itel लाया रंग बदलने वाला 5G फोन, कीमत भी कम, डिस्प्ले टूटी, तो फ्री में होगी रिप्लेस

itel का नया स्मार्टफोन itel Color Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है. कंपनी का दावा है कि itel के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कटिंग एज टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कम कीमत में स्टाइलिश दिखने वाले 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आइटेल (itel) ने भारत में अपने itel Color Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. ये फोन दिखने में काफी स्टाइलिश है और ये कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ आता है. इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ग्राहकों को काफी अच्छे ऑफर भी दे रही हैं. तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत क्या है और आपको इसमें क्या फीचर्स मिल रहे हैं?

itel Color Pro 5G में क्या है खास?
यह एक नेक्स्ट जनरेशन IVCO (आईटेल विविड कलर) टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन है. यह इनोवेटिव फीचर धूम में स्मार्टफोन के बैक पैनल का कलर बदल देता है, जिससे स्मार्टफोन दिखने में काफी खूबसूरत नजर आता है. बता दें, कलर चेजिंग टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की औसतन कीमत 25 से 30 हजार रुपये होती है. वहीं itel ने इस फोन को काफी कम कीमत में पेश किया है. 

इस कीमत पर मिलेगा फोन
itel Color Pro 5G स्मार्टफोन को केवल 6GB रैम और 12GB स्टोरेज वाले एकमात्र वैरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये है. ये कीमत इसे सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की कैटेगरी में शामिल कर देती है.

फोन के साथ मिलेंगे ये बैनेफिट
फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी कुछ बेनेफिट्स भी दे रही है, जिसमें फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट (कीमत 2,000 रुपये) और फ्री डफल बैग (कीमत 3,000 रुपये) शामिल है. कंपनी का कहना है कि फोन खरीदने के 100 दिनों के अंदर अगर डिस्प्ले टूटता है, तो फ्री में रिप्लेस किया जाएगा. फोन को दो कलर ऑप्शन - लैवेंडर फैंटेसी और रिवर ब्लू शेड्स में लॉन्च किया गया है. 

इसे भी पढ़ें-मोबाइल और इंटरनेट सब बंद, वित्त मंत्रालय में शुरू हुआ गुप्तावास, जानिए क्यों?

itel Color Pro 5G के फीचर्स 
1. इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है, जिसमें 1600x720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है. 
2. फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर से लैस है. कंपनी का दावा है कि इस फोन का AnTuTu स्कोर 4,29,595 है. 
3. फोन में स्टैंडर्ड 6GB रैम मिलती है, लेकिन इसमें 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB हो जाती है. फोन में 128GB स्टोरेज भी मिलता है.

4. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सेल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग सेंसर है.

5. फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है. सेफ्टी के लिए, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी भी है. फोन में 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि फोन 10 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है.

कमजोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी मिलेगी मजबूत 5G कनेक्टिविटी 
इस स्मार्टफोन में एनआरसीए (5G++) तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है, जो कमजोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी मजबूत 5G कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है. अन्य सिस्टम के विपरित जो नेटवर्क कमजोर होने पर 4G पर स्विच हो जाते हैं, NRCA एक मजबूत 5G कनेक्शन बनाए रखता है, जिससे तेज ब्राउजिंग और मजबूत कनेक्टिविटी संभव होती है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

54 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago