होम / टेक / भारत सहित 98 देशों के IPhone यूजर्स को मिली वॉर्निंग, साइबर ठग कर रहे Spyware Attack

भारत सहित 98 देशों के iPhone यूजर्स को मिली वॉर्निंग, साइबर ठग कर रहे Spyware Attack

एप्पल (Apple) ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए साइबर ठगी से संबंधित एक चेतावनी जारी की है. ये आईफोन पर साल का दूसार स्पाईवेयर अटैक है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एप्पल (Apple) ने अपने आईफोन (iPhone) यूजर्स के लिए एक वॉर्निंग जारी की है. दरअसल, साइबर ठग लोगों के iPhone का एक्सेस हासिल करने के लिए स्पाईवेयर अटैक कर रहे रहे हैं. ये स्पाईवेयर हमला काफी गंभीर है, जिसका नेचर पेगासस (Pegasus) जैसा बताया जा रहा है. ऐसे में एप्पल ने भारत सहित 98 देशों के आईफोन यूजर्स को इससे बचने के लिए वॉर्निंग भेजी है. तो आइए जानते हैं ये स्पाईवेयर कैसे आपके फोन पर अटैक करेगा और आप इससे कैसे बच सकते हैं? 

रिमोटली एक्सेस हासिल करने की कोशिश
दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने iPhone यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. कंपनी ने 98 देशों के यूजर्स के लिए ये वॉर्निंग जारी की है, जिसमें भारत भी शामिल है ऐपल की ये वॉर्निंग Pegasus जैसे स्पाईवेयर को लेकर है. कंपनी का कहना है कि ये स्पाईवेयर इंजीविजुअल ऐपल यूजर्स को टार्गेट कर रहा है यूजर्स की एप्पल आईडी (Apple ID) से जुड़े आईफोन का रिमोटली एक्सेस हासिल करने के लिए इस स्पाईवेयर से हमला किया जा रहा है.

साल में दूसरा स्पाईवेयर अटैक
ये साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब एप्पल ने इस तरह की कोई वॉर्निंग जारी की है. इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में 92 देशों के यूजर्स के लिए ऐसी ही वॉर्निंग जारी की थी. कंपनी ने यूजर्स से इस वॉर्निंग को काफी गंभीरता से लेने की बात कही है, क्योंकि अगर साइबर ठगों के हाथ उनके फोन का ऐक्सेस आ गया तो, वह उनके फोन में मौजूद पर्सनल डिटेल से लेकर बैंक खाते से पैसे तक सबकुछ उड़ा देंगे.

इस अटैक से बचने का तरीका 
इस अटैक से बचने के लिए कंपनी ने यूजर्स को Lockdown Mode को ऑन करने की बात कही है. इसके साथ ही कंपनी ने अनजान लिंक और अटैचमेंट्स को ना क्लिक करने की सलाह दी है. लॉकडाउन मोड iPhone का एक खास फीचर है, जिसका इस्तेमाल इस तरह के स्पाईवेयर से बचने के लिए किया जाता है.  हालांकि, इस मोड को ऑन करने के बाद यूजर्स कई फीचर्स ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. लॉकडाउन मोड में यूजर्स को फेसटाइम कॉल्स और ईमेल अटैचमेंट का एक्सेस नहीं मिलता है. 

कंपनी ने कहा इस स्पाईवेयर को रोकना मुश्किल
एप्पल ने अपने सपोर्ट पेज पर इस स्पाईवेयर की जानकारी देते हुए कहा है कि ये हमला दूसरी साइबर क्रिमिनल एक्टिविटी से मुकाबले ज्यादा गंभीर है. साइबर ठग कुछ लोगों को टार्गेट करने के लिए काफी संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें डिटेक्ट कर पाना और रोक पाना मुश्किल हो जाता है. इस तरह के हमले करने में लाखों डॉलर का खर्च आता है. इन स्पाईवेयर की उम्र भी बहुत कम होती है. साथ ही इसका असर ज्यादातर लोगों पर नहीं होगा, इसके जरिए कुछ खास लोगों को टार्गेट किया जा रहा है. इसी तरह का एक स्पाईवेयर Pegasus था, जिसकी वजह से दुनियाभर में काफी हंगामा हुआ था. 

इसे भी पढ़ें-उम्र बढ़ने के साथ बीमा पॉलिसी में बदलाव जरूरी, जानिए किस उम्र में कौन सा बीमा बेहतर?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

55 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago