होम / टेक / आपके Aadhaar पर इश्यू हैं ज्यादा सिम, तो 2 लाख जुर्माने के साथ हो सकती है जेल की सजा

आपके Aadhaar पर इश्यू हैं ज्यादा सिम, तो 2 लाख जुर्माने के साथ हो सकती है जेल की सजा

टेलिकम्यूनिकेशंस एक्ट (Telecommunications Act) 2023 के तहत निश्चित संख्या से ज्यादा सिम कार्ड रखने पर आपको जेल तक जाना पड़ सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आपको याद है आपने खुद के आधार कार्ड (Aadhaar Card ) पर कितने सिम कार्ड इश्यू करा रखे हैं? अगर नहीं तो फिर इस पर ध्यान जरूर दीजिए, नहीं तो आपको जुर्माना भरने के साथ जेल तक जाना पड़ सकता है. दरअसल, केंद्र सरकार ने फ्रॉड एक्टिविटी पर रोक लगाने के लिए टेलिकॉम्यूनिकेशंस एक्ट (Telecommunications Act) 2023 लागू किया है, जिसके तहत सिम कार्ड को एक सीमित संख्या में रखा जा सकता है. ऐसा नहीं करने पर आपको जेल तक जाना पड़ सकता है. साथ ही जुर्माना भी देना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं ज्यादा सिम कार्ड रखने पर कितना जुर्माना और कितने साल की सजा हो सकती है?

इतने सिम कार्ड रखने की लिमिट
नए नियम के अनुसार आप अपने आधार कार्ड पर अधिकतम 9 सिम कार्ड ले सकते हैं. वहीं, संवेदनशील राज्य जैसे जम्मू कश्मीर, असम में सिम रखने की लिमिट को घटाकर 6 कर दिया गया है. इन राज्यों में 6 ज्यादा सिम इश्यू कराने पर जुर्माना और सजा का प्रावधान है. यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है.

जुर्माने के साथ होगी जेल
अगर आपके पास सीमित संख्या से ज्यादा सिम हैं, तो आपको कानूनी कार्रवाई के साथ वित्तीय नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है. अगर कोई पहली बार नियमों को तोड़ता है, तो उसे 50 हजार रुपये तक जुर्माना देना होगा. वहीं, इस नियम को बार-बार तोड़ने पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. हालांकि, कानून में ज्यादा सिम रखने पर जेल की सजा का प्रावधान नहीं है. लेकिन अगर आपके नाम पर इश्यू सिम कार्ड से वित्तीय या क्रिमिनल एक्टिविटी होती है, तो आपको 3 साल की जेल हो सकती है. साथ ही 50 लाख रुपये का जुर्माना और जेल दोनों सजा का सामना करना पड़ सकता है.

आपके नाम पर जारी सिम कार्ड का ऐपे पता लगाएं 
आपके आधार कार्ड पर जारी किए जाने वाले सिम कार्ड का पता लगाया जा सकता है. साथ ही अगर आपके नाम पर जारी सिम कार्ड से अवैध गतिविधि होती है, तो उसे ट्रैक करके बंद कराया जा सकता है. डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन (DoT) की ओर से एक पोर्टल बनाया गया है, जिससे आपके आधार पर जारी फर्जी सिम कार्ड का पता लगाया जा सकता है.

1. दूरसंचार विभाग के संचार साथी (https://sancharsaathi.gov.in) पोर्टल पर टेलीग्राम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) फीचर पर जाएं. 
2. यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको पेज पर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. 
3. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इसे फिल करके आप आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे. 
4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर एक लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी. यहां से आप आसानी से पता कर सकते हैं आपकी आईडी पर कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिवेट हैं. 

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र की सड़कों पर दौड़ेंगी इस कंपनी की बसें, सरकार से मिला 982 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

57 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago