होम / टेक / EMI पर खरीद रहे हैं नया फोन तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान 

EMI पर खरीद रहे हैं नया फोन तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान 

EMI का मतलब समान मासिक किस्त होता है, यानी आप जितने भी अमाउंट की ईएमआई बनवाएंगे, वह आपको मंथली बेसिस पर चुकाना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल युग में हर कोई चाहत है कि उसके हाथों में भी महंगा स्मार्टफोन हो, चाहे उसके लिए किसी से उधार ही क्यों न लेना पड़ जाए. ऐसे में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के लिए लगभग 80-90 प्रतिशत लोग समान मासिक किस्त (EMI) का सहारा लेते हैं. अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो उससे पहले आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि फाइनेंस पर स्मार्टफोन लेते समय की गई एक छोटी सी गलती भी आपका बड़ा नुकसान करवा सकती है. तो आइए हम आपको बताते हैं EMI पर नया स्मार्टफोन खरीदने समय ऐसी कौन-सी गलतियां हैं, तो हमें नहीं करनी चाहिए?

जानिए क्या है EMI?
ईएमआई का मतलब होता है समान मासिक किस्त, यानी आप जितने भी अमाउंट की ईएमआई बनवाएंगे, वह आपको मंथली बेसिस पर चुकाना होगा. ईएमआई में पर्सनल लोन, होम लोन, कार लोन, एसी और मोबाइल फोन के लिए लोन शामिल है. इसे ऐसे समझें, मान लीजिये आप 50,000 रुपये की कीमत में कुछ नया सामान खरीदना चाहते हैं. लेकिन उसके लिए आपके पास पूरा पैसा नहीं है. ऐसे में ईएमआई आपके लिए सहारा बनती है.

ईएमआई पर फोन खरीदते समय करना चाहिए विचार 
ईएमआई पर फोन खरीदने को लेकर बहुत से लोग कन्फ्यूज भी रहते हैं. बहुत लोगों को ऐसा करना सही लगता है, तो कुछ लोगों ये पसंद ही नहीं आता है. किस्तों पर फोन लेते वक्त समय, ब्याज दरों, एक्स्ट्रा चार्जेस को समझना बहुत जरूरी है. फोन की कुल कीमत के अलावा उस पर कितना अमाउंट ज्यादा देना है और टर्म एंड कंडिशन क्या हैं, सब जानना बहुत जरूरी है.

1. बेस्ट डील की तलाश करें
बहुत से लोग नया स्मार्टफोन खरीदते समय ज्यादा रिसर्च नहीं करते हैं, जो कि उनके लिए आगे चलकर नुकसानदायक साबित होता है. आपको नया फोन ईएमआई पर खरीदने से पहले बेस्ट डील की तलाश करनी चाहिए और साथ ही ईएमआई फाइनेंसिंग के लिए बेहतर विकल्प तलाश करें. इस दौरान ब्याज दरों, प्रोसेसिंग फीस और अन्य टर्म एंड कंडीशन को अच्छे से पढ़ लें.

2. बजट का रखें ध्यान
ईएमाई पर फोन खरीदते समय आपको अपने बजट का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. इसलिए पहसे बजट अच्छे तरीके तैयार कर लें. नए फोन के लिए बजट बनाते समय ब्याज और एक्स्ट्रा अमाउंट के बारे में पता करें. सुनिश्चित करना है कि ईएमआई आपके मासिक बजट में आराम से फिट हो ताकि उसे भरते समय दिक्कत न हो.

3. लोन एग्रीमेंट को अच्छे से पढ़ें
किसी भी लोन एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लेना बहुत जरूरी है. ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लागू होने वाले किसी भी अन्य चार्ज को समझें.

4. बीमा जरूर करवाएं
कुछ पैसे बचाने के चक्कर में अगर आप बीमा नहीं कराते हैं, तो आपको परेशानी हो सकती है. अगर स्मार्टफोन खराब हो जाता है या चोरी हो जाता है तो इस स्थिति में बीमा ही काम आता है, इसलिए ईएमआई पर फोन लेते वक्त फाइनेंस के साथ ही बीमा करवाना बहुत जरूरी है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

54 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago