होम / टेक / Google ने लॉन्च की Pixel 9 सीरीज, AI फीचर्स के साथ कई खूबियों से लैस हैं फोन

Google ने लॉन्च की Pixel 9 सीरीज, AI फीचर्स के साथ कई खूबियों से लैस हैं फोन

गूगल ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन पिक्सल 9 सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने गूगल पिक्सल 9, पिक्सल 9 प्रो और पिक्सल 9 प्रो एक्सएल जैसे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Google ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL को लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने दूसरे फोल्डिंग फोन को भी लॉन्च किया है. ये सभी डिवाइसेस Tensor G4 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी चिप के साथ आते हैं. तीनों ही नॉन-फोल्डेबल फोन्स में IP68 रेटिंग मिलती है. इन्हें 7 साल तक Android अपडेट, सिक्योरिटी पैच और Pixel Drops मिलेंगे. Pixel 9 में 12GB RAM मिलता है, जबकि अन्य दो फोन्स में 16GB RAM मिलता है. 

AI फीचर्स से लैस हैं सारे फोन

गूगल की पिक्सल 9 सीरीज के स्मार्टफोन में Tensor G4 चिपसेट की सपोर्ट मिलेगी. इसके अलावा Gemini Era के तहत बेहतरीन AI फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा भी एंट्री मारी है. इसके अलावा पिक्सल की नई स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी लॉन्च हुए हैं. गूगल ने पिक्सल 9 सीरीज के तहत कुल चार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने यूजर्स के लिए नई स्मार्टवॉच और ईयरबड्स के तौर पर पिक्सल वॉच 3 और पिक्सल बड्स प्रो 2 को पेश किया है. इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी यहां पढ़ें.

9 सीरीज के फोन के क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?  

Pixel 9: डुअल सिम (नैनो+ईसिम) पिक्सल 9 एंड्रॉयड 14 पर चलता है जिसमें सात साल के ओएस अपडेट, सिक्योरिटी पैच और पिक्सल ड्रॉप्स हैं. इसमें 6.3 इंच (1,080 x 2,424 पिक्सल) एक्टुआ OLED डिस्प्ले है जिसमें 422PPI पिक्सल डेनसिटी, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है. स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 कवर भी है. यह Tensor G4 चिपसेट के साथ टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर से लैस है. इसकी शुरुआती कीमत 79,999 रुपये.

Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL: पिक्सल 9 प्रो और पिक्सल 9 प्रो XL मॉडल में Pixel 9 के जैसे ही सिम, सॉफ्टवेयर और चिपसेट हैं. Pixel 9 Pro में 6.3 इंच (1280 x 2856) सुपर एक्टुआ (LTPO) OLED डिस्प्ले है जिसमें 495ppi पिक्सल डेनसिटी, 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 1Hz से 120Hz तक का वेरिएबल रिफ्रेश रेट है.

Pixel 9 Pro XL में 486ppi पिक्सल डेनसिटी, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.8 इंच (1,344 x 2,992) सुपर एक्टुआ (LTPO) OLED डिस्प्ले है. दोनों मॉडल में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी है. गूगल पिक्सल 9 प्रो की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये, जबकि गूगल पिक्सल 9 प्रो XL का स्टार्टिंग प्राइस 1,24,999 रुपये है.

Pixel 9 Pro Fold: गूगल ने पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को 8 इंच (2,076×2,152 पिक्सल) LTPO OLED सुपर एक्चुअल फ्लेक्स इनर स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया है. बाहर की तरफ इसमें 6.3 इंच (1,080×2,424 पिक्सल) OLED एक्चुअल डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और इनर स्क्रीन के जैसे ही पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है. गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की कीमत 1799 डॉलर है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

40 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago