इस दिन से बंद होने जा रही है Google की ये सर्विस, जानें किन पर होगा असर

गूगल की गेमिंग सर्विस Stadia बंद होने जा रही है. कंपनी को उम्मीद अनुरूप परिणाम नहीं मिल सके हैं, इसलिए इसे बंद कर रही है.

Last Modified:
Monday, 09 January, 2023
file photo

Google अपनी गेमिंग सर्विस Stadia को बंद करने जा रही है. कंपनी 18 जनवरी 2023 से इस सर्विस को बंद कर देगी. Stadia गूगल की क्लाउड वीडियो गेम सर्विस है, जिसे करीब 4 साल पहले ही लॉन्च किया गया था. स्टैडिया को बंद करने की जानकारी गूगल ने अपने एक ब्लॉग में दी है. दरअसल, गूगल की इस गेमिंग सर्विस को उम्मीद अनुरूप लोकप्रियता नहीं मिल सकी है. यही वजह है कि कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है.

रिफंड प्रोसेस किया शुरू 
स्टैडिया क्लाउड गेमिंग सर्विस को 19 नवंबर 2019 को लॉन्च किया गया था. कंपनी ने कहा है कि गूगल स्टोर के माध्यम से की गई सभी हार्डवेयर की खरीद और स्टाडिया स्टोर के माध्यम से की गई सभी गेम और ऐड-ऑन सामग्री को वापस किया जा रहा है. कंपनी ने इसका रिफंड प्रोसेस भी शुरू कर दिया है.

क्यों हो रही है बंद?
Google Stadia एक क्लाउड-बेस्ड गेमिंग सर्विस है, जिस पर अकाउंट बनाकर यूजर्स गेम्स खेल सकते हैं. क्लाउड-बेस्ड होने का मतलब है कि यूजर्स को गेम अपने सिस्टम पर डाउनलोड नहीं करना पड़ता और वे किसी भी डिवाइस पर लॉगिन कर गेम खेलना शुरू कर सकते हैं. सर्विस की लॉन्च के समय गूगल को इसके सफल होने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. स्टाडिया के लिए माइक्रोसॉफ्ट के Xbox, सोनी के प्ले स्टेशन और अमेजन की लूना जैसी लोकप्रिय गेमिंग सेवाओं को टक्कर देना आसान नहीं रहा.   

Game Pass काफी आगे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Xbox की पैरेंट कंपनी Microsoft फिलहाल Stadia की तरह ही Game Pass सर्विस उपलब्ध करा रही है, जिसमें यूजर्स को सैकड़ो गेम भी मिलते हैं. गेम पास के 25 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि गूगल के Stadia के सब्सक्राइबर्स की संख्या एक मिलियन से भी कम है. वहीं, खबर है कि गूगल नई मीडिया प्लेबैक सुविधाओं पर काम कर रहा है, जिसमें क्रॉस-डिवाइस नोटिफिकेशन भी शामिल है. 


सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

Last Modified:
Thursday, 23 July, 2026
BWHindia

सैमसंग (Samsung Electronics) ने अपनी 8वीं पीढ़ी की Galaxy Z Series लॉन्च करते हुए फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है. कंपनी ने Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 को पेश किया है. नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि नया लाइनअप अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि प्रोडक्टिविटी, कंटेंट क्रिएशन और एंटरटेनमेंट का अनुभव पहले से बेहतर हो सके.

Galaxy Z Fold8: बड़ा डिस्प्ले और हल्का डिजाइन

Galaxy Z Fold8 को बड़े डिस्प्ले पर कंटेंट देखने और मल्टीटास्किंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 10:16 अनुपात वाला कवर डिस्प्ले दिया गया है, जबकि 4:3 का मुख्य डिस्प्ले पढ़ने, गेमिंग, स्ट्रीमिंग और एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए बड़ा वर्कस्पेस उपलब्ध कराता है.

कंपनी के मुताबिक, 201 ग्राम वजन वाला यह अब तक का सबसे हल्का Galaxy Z Fold है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 4,800mAh बैटरी दी गई है. नई Flex Titanium तकनीक के कारण फोन पहले से पतला और अधिक मजबूत बना है तथा फोल्ड लाइन भी कम दिखाई देती है. डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस, Vision Booster और लो-रिफ्लेक्शन फिनिश दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के डुअल कैमरे दिए गए हैं. डुअल रिकॉर्डिंग, My FanCam और सोशल मीडिया के लिए ऑटो रीफ्रेमिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Galaxy Z Fold8 Ultra: प्रोडक्टिविटी पर फोकस

Galaxy Z Fold8 Ultra को प्रोफेशनल और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें 8 इंच का बड़ा मुख्य डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और AI आधारित वर्कफ्लो के लिए अधिक जगह उपलब्ध कराता है. यह फोन पूरी तरह खुलने पर केवल 4.1mm पतला है और इसका वजन 215 ग्राम है.

फोन में 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, बेहतर नाइटोग्राफी और APV कोडेक के साथ 8K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं. Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 5,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और बेहतर ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक हाई-परफॉर्मेंस इस्तेमाल के लिए सक्षम बनाते हैं.

Galaxy Z Flip8: कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ AI अनुभव

Galaxy Z Flip8 को कंपनी ने अब तक का सबसे स्लिम और हल्का फ्लिप स्मार्टफोन बताया है. इसका नया FlexWindow अब AI-आधारित इंटरफेस के रूप में काम करता है, जहां यूजर्स बिना फोन खोले ऐप्स, अपडेट्स और AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

फोन में 50MP कैमरा, Pro Visual Engine, Flex Mode, Camcorder Grip, Super Steady, FlipShot और Mirror View जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग को आसान बनाते हैं.

फोल्डेबल के लिए ऑप्टिमाइज्ड Galaxy AI

नई Galaxy Z Series में Galaxy AI को खास तौर पर फोल्डेबल डिवाइसों के लिए तैयार किया गया है. इसमें Now Brief, Now Nudge, Gemini Intelligence और Gemini Notebook जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Gemini Intelligence 40 से अधिक ऐप्स और सेवाओं के साथ काम करता है, जबकि Gemini Notebook नोट्स, रिकॉर्डिंग, फाइल्स और इमेज को एक जगह लाकर AI आधारित सारांश और रिपोर्ट तैयार करता है. कंपनी के अनुसार, Galaxy AI नए स्मार्टफोन्स के साथ Galaxy Watch Ultra, Galaxy Watch9 और आने वाले Galaxy Intelligent Eyewear के साथ भी सहजता से काम करेगा.

प्राइवेसी और सुरक्षा पर जोर

Samsung ने नई Galaxy Z Series में Knox सुरक्षा प्लेटफॉर्म को और मजबूत किया है. इसमें Personal Data Engine, Knox Enhanced Encrypted Protection, Knox Vault और One UI 9 के नए AI Transparency फीचर्स शामिल हैं. One UI 9 में AI Assistant Activity Dashboard भी दिया गया है, जिससे यूजर्स AI से जुड़ी सभी गतिविधियों और डेटा उपयोग पर नजर रख सकते हैं तथा संभावित सुरक्षा जोखिमों की जानकारी पहले ही प्राप्त कर सकते हैं.

इनती होगी कीमत

Samsung ने भारत में Galaxy Z Series की प्री-बुकिंग 22 जुलाई से शुरू कर दी है. Galaxy Z Fold8 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,79,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB+512GB मॉडल 1,99,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट 2,39,999 रुपये में उपलब्ध होगा. वहीं Galaxy Z Fold8 Ultra की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 1,99,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB+512GB मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये है. Galaxy Z Flip8 का 12GB+256GB वेरिएंट 1,24,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा. कंपनी प्री-बुकिंग पर 10,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस, 9,000 रुपये तक का बैंक/UPI कैशबैक और चुनिंदा फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दे रही है. 


अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

Last Modified:
Sunday, 14 June, 2026
BWHindia

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने अपने सबसे उन्नत AI मॉडल Fable 5 और Mythos 5 तक वैश्विक पहुंच तत्काल प्रभाव से बंद करने की घोषणा की है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने उसे निर्देश दिया है कि वह इन दोनों मॉडलों की पहुंच सभी विदेशी नागरिकों के लिए निलंबित करे. हालांकि, सरकार ने सुरक्षा जोखिम से संबंधित विस्तृत साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराए. आदेश का पालन करने के लिए एंथ्रोपिक ने सभी ग्राहकों की पहुंच रद्द करने का फैसला किया है, चाहे वे किसी भी देश या क्षेत्र में स्थित हों. कंपनी के अन्य AI मॉडल फिलहाल इस निर्णय से प्रभावित नहीं होंगे.

एंथ्रोपिक के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि Fable 5 की सुरक्षा व्यवस्थाओं को "जेलब्रेक" (Jailbreak) करने का एक संभावित तरीका मौजूद हो सकता है, जिससे मॉडल का उपयोग सॉफ्टवेयर कमजोरियों (Software Vulnerabilities) की पहचान के लिए किया जा सकता है. कंपनी ने इस तर्क का विरोध करते हुए कहा कि उसे केवल “एक संभावित, सीमित और सार्वभौमिक रूप से लागू न होने वाले जेलब्रेक” के बारे में मौखिक जानकारी दी गई है, जो करोड़ों लोगों द्वारा उपयोग किए जा रहे व्यावसायिक मॉडल को वापस लेने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है.

कंपनी ने कहा, “हम इस बात से सहमत नहीं हैं कि किसी सीमित संभावित जेलब्रेक की खोज के आधार पर बड़े पैमाने पर तैनात व्यावसायिक मॉडल को वापस बुला लिया जाए.” साथ ही उसने यह भी कहा कि वह सरकार के साथ मिलकर जल्द से जल्द सेवाएं बहाल करने का प्रयास कर रही है.

सरकार के साथ बढ़ता तनाव

यह आदेश ऐसे समय में आया है जब एंथ्रोपिक और वाशिंगटन के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने अपने AI सिस्टम को घरेलू निगरानी (Domestic Surveillance) और पूरी तरह स्वायत्त हथियारों (Autonomous Weapons) के लिए अमेरिकी सेना को उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया था. इसके बाद सरकार ने एंथ्रोपिक को एक सप्लाई-चेन ब्लैकलिस्ट में शामिल कर दिया, जो इस वर्ष के अंत तक प्रभावी होने वाली है.

हालांकि हाल के महीनों में ट्रंप प्रशासन काल से जुड़े पुराने विवादों में कुछ नरमी के संकेत दिखाई दिए थे, लेकिन ताजा आदेश ने दोनों पक्षों के बीच तनाव को फिर से बढ़ा दिया है.

AI मॉडलों पर बढ़ता नियामकीय नियंत्रण

विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम उन्नत AI तकनीकों तक विदेशी पहुंच सीमित करने की अमेरिकी रणनीति का एक बड़ा विस्तार है. अब तक अमेरिकी निर्यात नियंत्रण मुख्य रूप से उन चिप्स और तकनीकी उपकरणों पर केंद्रित थे, जो AI सिस्टम को संचालित करते हैं. लेकिन इस बार सीधे AI मॉडलों तक पहुंच को सीमित किया गया है.

यह घटनाक्रम AI डेवलपर्स और नियामक संस्थाओं के बीच बढ़ते मतभेदों को भी उजागर करता है, खासकर उन जोखिमों को लेकर जिन्हें तथाकथित "जेलब्रेक" तकनीकों से जोड़ा जा रहा है.

एंथ्रोपिक का विरोधाभासी रुख

दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही दिनों पहले एंथ्रोपिक ने सार्वजनिक रूप से AI क्षेत्र में अधिक कठोर सरकारी निगरानी की मांग की थी. कंपनी ने ऐसे तंत्र विकसित करने की वकालत की थी, जो अत्यधिक जोखिम वाले मॉडलों को रोके रख सकें, लेकिन शुक्रवार को कंपनी ने कहा कि सरकार की वर्तमान कार्रवाई निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित नियमन के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है. एंथ्रोपिक ने चेतावनी दी कि यदि यही मानक पूरे उद्योग पर लागू किया गया, तो नए अत्याधुनिक AI मॉडलों के लॉन्च लगभग ठप पड़ सकते हैं.

पेंटागन ने किया फैसले का समर्थन

अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) ने इस निर्णय का समर्थन किया है. पेंटागन की मुख्य सूचना अधिकारी (CIO) किर्स्टन डेविस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

“कुछ चीजें राजस्व, क्लिकबेट और IPO मूल्यांकन से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होती हैं. अमेरिका फर्स्ट — हमेशा.”

AWS ने भी हटाई पहुंच

दूसरी ओर, अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) ने शुक्रवार देर रात पुष्टि की कि एंथ्रोपिक ने उससे अनुरोध किया है कि वह प्रभावित मॉडलों की पहुंच दुनिया भर के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए समाप्त कर दे.

एंथ्रोपिक का कहना है कि उसने Fable 5 के लॉन्च से पहले अमेरिकी सरकार के साथ मिलकर सुरक्षा मूल्यांकन किए थे. कंपनी ने यह भी दावा किया कि प्रतिस्पर्धी AI मॉडल भी कोड में मामूली खामियों की पहचान करने जैसी समान क्षमताएं रखते हैं.

इस घटनाक्रम ने AI उद्योग में सुरक्षा, नवाचार और सरकारी नियंत्रण के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

 


4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

Last Modified:
Monday, 25 May, 2026
BWHindia

मोटोरोला (Motorola) भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी इस फोन को 4 जून को पेश करेगी. लॉन्च से पहले ही इसके कई दमदार फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें 50x जूम कैमरा, 6500mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं. माना जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा मुकाबला पैदा कर सकता है. तो आइए इसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

कैमरा होगा सबसे बड़ा हाईलाइट

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा 50MP का Sony Lytia 710 प्राइमरी सेंसर भी दिया जाएगा, जिसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट मिलेगा. रिपोर्ट्स  के मुताबिक फोन में 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

प्रीमियम डिजाइन और नए फिनिश

फोन का डिजाइन भी काफी प्रीमियम रखा गया है. इसमें कर्व्ड डिस्प्ले, सेंटर में मोटोरोला लोगो और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. कंपनी इसे Satin Luxe Finish, Sculpted Wood Finish और Twill Inspired Finish जैसे खास प्रीमियम कलर ऑप्शंस में लॉन्च कर सकती है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी दमदार

लीक्स के अनुसार Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को बेहद स्मूद और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलने की संभावना है. इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट भी दिया जा सकता है.

मिलेगा खास AI Key फीचर

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन में एक खास एआई की (AI Key) भी दी जा सकती है. यह मल्टी-फंक्शन बटन की तरह काम करेगी और कई स्मार्ट फीचर्स को जल्दी एक्सेस करने में मदद करेगी. यह फीचर दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स में मिलने वाले एक्शन बटन जैसा हो सकता है.

बड़ी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है.

कितनी हो सकती है कीमत?

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Pro+ को 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है. यह फोन OnePlus, Nothing और OPPO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.
 


भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

Last Modified:
Saturday, 16 May, 2026
BWHindia

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है. और इसका केंद्र अब गेमिंग सेक्टर बनता जा रहा है. सोशल गेमिंग और क्रिएटर कम्युनिटी प्लेटफॉर्म STAN द्वारा जारी किए गए नए आंतरिक डेटा ने उन पुरानी धारणाओं को चुनौती दी है. जिनमें मेट्रो शहरों को देश के सबसे बड़े रेवेन्यू केंद्र के रूप में देखा जाता था.

कंपनी के 2026 विश्लेषण के अनुसार. अब टियर-2 और टियर-3 शहरों के उपयोगकर्ता प्लेटफॉर्म के कुल यूज़र बेस का 67 प्रतिशत हिस्सा हैं और लगभग 72 प्रतिशत मोनेटाइज्ड एंगेजमेंट इन्हीं उपयोगकर्ताओं से आता है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन उपयोगकर्ताओं का औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता (ARPU) मेट्रो यूज़र्स की तुलना में 17 से 18 प्रतिशत अधिक है.

यह ट्रेंड केवल बड़े एकमुश्त खर्चों पर आधारित नहीं है. बल्कि लगातार और स्थिर सहभागिता को दर्शाता है. टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ता लाइव गेमरूम्स में क्रिएटर्स को सपोर्ट कर रहे हैं. इन-ऐप अपग्रेड खरीद रहे हैं. एक्सक्लूसिव क्लब्स से जुड़ रहे हैं और क्रिएटर-आधारित कम्युनिटीज में लगातार भाग ले रहे हैं.

STAN के 2026 विश्लेषण के प्रमुख निष्कर्ष

1. यूज़र बेस संरचना: टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ता कुल यूजर बेस का 67% हैं
2. मोनेटाइज्ड एंगेजमेंट: कुल एंगेजमेंट का लगभग 72% योगदान इन्हीं से
3. ARPU बढ़त: मेट्रो यूजर्स की तुलना में 17–18% अधिक
4. खर्च करने का पैटर्न: स्थिर और नियमित खर्च. न कि केवल बड़े एकमुश्त ट्रांजैक्शन
5. रिटेंशन: मेट्रो उपयोगकर्ताओं की तुलना में 10% अधिक लंबे समय तक जुड़े रहने की दर

क्षेत्रीय खर्च के रुझान

पटना, इंदौर, कोयंबटूर, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी, लखनऊ और जमशेदपुर जैसे शहरों में मेट्रो शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु की तुलना में अधिक स्थिर खर्च पैटर्न देखा गया है. यह संकेत देता है कि अब ये शहर भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में एक मजबूत और भरोसेमंद राजस्व केंद्र बन रहे हैं.

क्रिएटर इकोनॉमी पर असर

1. प्लेटफॉर्म पर अब 3 लाख से अधिक क्रिएटर्स स्थायी मासिक आय कमा रहे हैं.
2. टियर-2 शहरों के कई टॉप क्रिएटर्स पहले वर्ष में ही उतनी कमाई कर रहे हैं जितनी कई कॉर्पोरेट फ्रेशर्स पाँच वर्षों में भी नहीं कमा पाते.
3. यह डिजिटल अर्थव्यवस्था में अवसरों के लोकतंत्रीकरण को दर्शाता है.

STAN के अनुसार प्रमुख कारण

कंपनी इस बदलाव के पीछे कई वजहें मानती है.

1. नॉन-मेट्रो भारत में डिजिटल भुगतान का बढ़ता उपयोग.
2. क्रिएटर-ड्रिवन एंगेजमेंट में वृद्धि.
3. टियर-2 और टियर-3 शहरों को ध्यान में रखकर बनाए गए प्लेटफॉर्म डिज़ाइन.

STAN के को-फाउंडर और सीईओ पार्थ चड्ढा के अनुसार. “हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात सिर्फ स्केल नहीं. बल्कि भारत के इन बाजारों में मोनेटाइजेशन और एंगेजमेंट का लगातार और स्थिर व्यवहार है.”

रिटेंशन और ग्रोथ का नया मॉडल

डेटा बताता है कि भारत के इन क्षेत्रों के उपयोगकर्ता मेट्रो यूज़र्स की तुलना में 10% अधिक समय तक प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहते हैं. यह दर्शाता है कि ये यूज़र्स न केवल अधिक खर्च कर रहे हैं. बल्कि लंबे समय तक प्लेटफॉर्म से जुड़े भी रह रहे हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह ट्रेंड भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में एक बड़े बदलाव का संकेत है. अब निवेशक और टेक कंपनियां यह समझ रही हैं कि मेट्रो शहर ही नहीं. बल्कि टियर-2 और टियर-3 भारत (Bharat) भी मजबूत रेवेन्यू ड्राइवर बन चुका है.

भविष्य की रणनीति

STAN अपने 4.5 करोड़ से अधिक यूज़र्स और 10 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स के इकोसिस्टम को और मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी AI-आधारित टूल्स. क्रिएटर ग्रोथ फीचर्स और पर्सनलाइज्ड एंगेजमेंट सिस्टम में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही है.

 


HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

Last Modified:
Tuesday, 12 May, 2026
BWHindia

HP ने भारत में अपने नए उत्पाद पोर्टफोलियो का बड़ा विस्तार करते हुए 20 से अधिक नए डिवाइस और समाधान लॉन्च किए हैं. इनमें पर्सनल कंप्यूटिंग, प्रिंटिंग और वर्कफोर्स सॉल्यूशंस शामिल हैं. इस लॉन्च के साथ कंपनी ने भारत-प्रथम टैबलेट और एक नए तरह के कीबोर्ड-आधारित पीसी सेगमेंट में भी प्रवेश किया है. यह कदम छात्रों, क्रिएटर्स, एंटरप्राइज ग्राहकों और हाइब्रिड वर्कफोर्स की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

“तकनीक को अधिक सुलभ और उपयोगी बनाना हमारा लक्ष्य”

HP इंडिया, श्रीलंका और बांग्लादेश की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर इप्सिता दासगुप्ता ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ऐसी तकनीक उपलब्ध कराना है जो रोजमर्रा की प्रगति और अवसरों को बेहतर बनाए. वहीं,  HP इंडिया के प्रिंट विभाग के सीनियर डायरेक्टर सतीश कुमार ने कहा, HP में हम AI को तकनीक को अधिक सरल और सहज बनाने के एक माध्यम के रूप में देखते हैं. HP AI Optimize Print Formatting के साथ हम प्रिंटिंग को अधिक स्मार्ट, आसान और भरोसेमंद बना रहे हैं, ताकि उपयोगकर्ता निर्माण और अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

प्रमुख घोषणाएँ

नई कैटेगरी

HP ने HP OmniPad 12 लॉन्च किया है, जो भारत का पहला डिटैचेबल टैबलेट है. इसका उद्देश्य टैबलेट की फ्लेक्सिबिलिटी और पीसी जैसी प्रोडक्टिविटी को एक साथ जोड़ना है. इसके साथ ही कंपनी ने HP EliteBoard G1a Next Gen AI PC भी पेश किया है, जिसे एक अलग कीबोर्ड फॉर्म फैक्टर में बना दुनिया का पहला AI पीसी बताया गया है.

AI पीसी पोर्टफोलियो

EliteBook, ProBook और OmniBook Next-Gen AI सीरीज को Intel, AMD और Qualcomm प्लेटफॉर्म्स पर अपडेट किया गया है. इनमें कुछ कॉन्फ़िगरेशन पर 85 TOPS तक की ऑन-डिवाइस AI परफॉर्मेंस मिलती है. साथ ही HP Wolf Security और HP Sure View जैसे एंटरप्राइज़ सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए हैं.

वर्कस्टेशन और AI सॉल्यूशंस

HP ने अपने Z Workstation परिवार का विस्तार किया है. इसमें Z8 Fury G6i, ZGX Nano G1n AI स्टेशन, Z4 G6i और ZBook X G2i 16 जैसे नए मॉडल शामिल हैं. ये खास तौर पर ग्राफिक्स और हाई-कम्प्यूटिंग वर्कलोड वाले प्रोफेशनल्स के लिए बनाए गए हैं.

सहयोग और ऑडियो

कंपनी ने HP Poly Mission 400 सीरीज हेडसेट और Poly G62 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन जोड़े हैं, जिनमें AI आधारित ऑडियो और वीडियो फीचर्स शामिल हैं.

प्रिंटिंग सुधार

HP ने HP AI Optimise Print Formatting पेश किया है. यह AI फीचर प्रिंट लेआउट को बेहतर बनाता है और अनावश्यक पेज बर्बाद होने से बचाता है.

प्रमुख डिवाइस

1. HP OmniPad 12: OmniPad 12 एक 12-इंच मल्टी-टच टैबलेट है जिसमें डिटैचेबल कीबोर्ड है. यह Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर पर चलता है और Android सिस्टम पर आधारित है. इसे छात्रों, पहली बार पीसी उपयोग करने वालों और छोटे व्यवसायों के लिए डिजाइन किया गया है.

- बैटरी: लगभग 18 घंटे तक
- कीमत: ₹48,999 से शुरू
- उपलब्धता: जून 2026 से ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स पर

2. HP EliteBoard G1a Next Gen AI PC: यह एक कॉम्पैक्ट कीबोर्ड-चेसिस वाला पीसी है जिसमें हाई-परफॉर्मेंस NPU, एंटरप्राइज़ CPU, मेमोरी और स्टोरेज शामिल हैं. इसमें मॉड्यूलर डिजाइन है जिससे SSD, मेमोरी और कूलिंग को आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है.

- कीमत: ₹89,900
- उपलब्धता: अभी ऑनलाइन

EliteBook, ProBook और OmniBook AI सीरीज

यह अपडेटेड लैपटॉप लाइनअप एंटरप्राइज और क्रिएटर यूजर्स के लिए है. OmniBook सीरीज में पोस्टर करेक्शन, जेस्चर कंट्रोल और GaN चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. EliteBook X G2 सीरीज की कीमत ₹2,50,000 से शुरू है.

सॉफ्टवेयर और सेवाएं

HP IQ एक ऑन-डिवाइस AI सिस्टम है जो कॉन्टेक्स्ट आधारित मदद, डॉक्यूमेंट एनालिसिस और मीटिंग नोट्स जैसी सुविधाएँ देता है. इसमें HP NearSense भी शामिल है, जिससे डिवाइस कनेक्ट करना और स्क्रीन कास्ट करना आसान हो जाता है. कंपनी ने Workforce Experience Platform में भी AI आधारित सुधार किए हैं ताकि IT टीमें समस्याओं का ऑटोमैटिक समाधान कर सकें.

अन्य प्रोडक्ट्स की कीमत व उपलब्धता

1. HP OmniPad जून 2026 में HP ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Reliance और HP World स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹48,999 होगी.
2. HP EliteBoard G1a Next Gen AI PC HP ऑनलाइन स्टोर पर ₹89,900 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है.
3. HP EliteBook X G2 सीरीज HP ऑनलाइन स्टोर और HP Connect पर ₹2,50,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, और इसे पहली बार तीन रंग विकल्पों एक्लिप्स ग्रे,  एटमॉस्फेरिक ब्लू और ग्लेशियर सिल्वरमें पेश किया जा रहा है. 
4. HP EliteBook 8 G2 सीरीज HP ऑनलाइन स्टोर और HP Connect पर ₹2,30,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.
5. HP ProBook 4 G2 सीरीज HP ऑनलाइन स्टोर और HP Connect पर ₹1,35,000 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है.
6. Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर वाले HP OmniBook Ultra 14 HP ऑनलाइन स्टोर पर ₹1,89,999 की शुरुआती कीमत में स्टोन ब्लू रंग में उपलब्ध है.
7. Intel Ultra प्रोसेसर वाले HP OmniBook Ultra 14 HP ऑनलाइन स्टोर और HP World स्टोर्स पर ₹2,14,999 की शुरुआती कीमत में एक्लिप्स ग्रे और सिल्क सैंड रंगों में उपलब्ध है.
8. Intel Ultra प्रोसेसर वाला HP OmniBook X HP ऑनलाइन स्टोर और HP World स्टोर्स पर ₹1,69,999 की शुरुआती कीमत में एटमोस्फेरिक ब्लू रंग में उपलब्ध है.
9. Intel Ultra प्रोसेसर वाला HP OmniBook 5 HP ऑनलाइन स्टोर और HP World स्टोर्स पर ₹1,24,999 की शुरुआती कीमत में सहारा सिल्वर और मेट्योर सिल्वर रंगों में उपलब्ध है.
10. HP IQ इस साल के अंत में चुनिंदा AI PCs में लॉन्च होगा.
11. HP AI Optimize Print Formatting चुनिंदा HP InkJet प्रिंटर्स पर उपलब्ध है.
12. HP Z8 Fury G6i, HP ZGX Nano G1n AI स्टेशन, HP Z4 G6i, और HP ZBook X G2i 16 HP के कमर्शियल चैनल पार्टनर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं.
13. Poly G62 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सॉल्यूशन (A2 Bridge के साथ) और Poly Mission सीरीज हेडसेट HP के कमर्शियल रिसेलर्स के माध्यम से उपलब्ध हैं.

भारत में रणनीति और प्रभाव

HP की यह लॉन्चिंग तीन बड़े रुझानों को दिखाती है.

1. नए फॉर्म फैक्टर का परीक्षण (जैसे कीबोर्ड-पीसी और डिटैचेबल टैबलेट).
2. ऑन-डिवाइस AI पर जोर, जिससे क्लाउड पर निर्भरता कम हो.
3. अलग-अलग सेगमेंट के लिए अलग मूल्य रणनीति.

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम भारत के एंटरप्राइज और एजुकेशन बाजार में AI-आधारित कंप्यूटिंग को तेज़ी से अपनाने में मदद कर सकता है. HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.


Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

Last Modified:
Thursday, 09 April, 2026
BWHindia

सैमसंग (Samsung) ने अपने नए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है. कंपनी ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए इन डिवाइसेज में दमदार कैमरा, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आकर्षक ऑफर्स भी जोड़े हैं. खास बात यह है कि ग्राहक इन्हें आसान EMI और ‘ट्रिपल ज़ीरो स्कीम’ के तहत भी खरीद सकते हैं.

10 अप्रैल से शुरू होगी बिक्री

कंपनी के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन्स की बिक्री 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है. ये डिवाइस Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे.

कीमत और कलर ऑप्शन्स

Galaxy A57 5G को तीन कलर, ऑसम नेवी, ऑसम आइसीब्लू और ऑसम लिलैक में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 8GB/256GB वेरिएंट के लिए ₹56,999 और 12GB/256GB के लिए ₹62,499 रखी गई है. वहीं Galaxy A37 5G ऑसम लैवेंडर, ऑसम ग्रेग्रीन और ऑसम चारकोल कलर में आएगा. इसकी शुरुआती कीमत ₹41,999 है, जबकि अन्य वेरिएंट ₹47,499 और ₹52,999 में उपलब्ध होंगे.

‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ और खास ऑफर्स

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल ज़ीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

1. इसके अलावा ₹5,000 तक का अपग्रेड बोनस
2. बैंक या UPI पेमेंट पर ₹3,000 तक कैशबैक
3. 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
4. EMI सिर्फ ₹1,625 प्रति माह से शुरू

कैमरा और AI फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें ‘नाइटोग्राफी’ फीचर शामिल है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करता है. इसके साथ अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो लेंस और 12MP का HDR फ्रंट कैमरा मिलता है. AI बेस्ड टूल्स जैसे ऑब्जेक्ट इरेज़र और बेस्ट शॉट फीचर से फोटो एडिटिंग आसान हो जाती है.

डिजाइन और मजबूती

Galaxy A57 5G और A37 5G को टिकाऊ डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. दोनों में Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दी गई है और IP68 रेटिंग के कारण ये पानी और धूल से सुरक्षित हैं. साथ ही यूजर्स को 6 एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट मिलेगा, जिससे डिवाइस लंबे समय तक सुरक्षित और अपडेटेड रहेंगे.

AI और स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट

नई A सीरीज में AI टूल्स जैसे Bixby, Gemini और Perplexity शामिल किए गए हैं. इसके अलावा Circle to Search, रियल-टाइम कॉल ट्रांसक्रिप्शन और डायरेक्ट वॉयसमेल जैसे फीचर्स यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं. सुरक्षा के लिए Samsung Knox Vault दिया गया है, जो डेटा को हार्डवेयर-लेवल पर सुरक्षित रखता है.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर NPU, CPU और GPU परफॉर्मेंस देता है. वहीं, Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर मिलता है, जिसमें AI प्रोसेसिंग में बड़ा सुधार किया गया है. दोनों फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे स्मूद और तेज परफॉर्मेंस मिलती है.

बैटरी और चार्जिंग

दोनों स्मार्टफोन्स में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में दो दिन तक चल सकती है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.


Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

Last Modified:
Thursday, 09 April, 2026
BWHindia

ओप्पो (Oppo) अपने लोकप्रिय F सीरीज स्मार्टफोन्स में नए धमाके के लिए तैयार है. दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि इस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G, भारतीय बाजार में 15 अप्रैल, 2026 को लॉन्च होंगे. लॉन्च से पहले ही फोन की कुछ खासियतें और कलर ऑप्शन्स कंपनी ने फैंस के साथ साझा कर दी हैं. तो आइए जानते हैं आखिर क्या है इन स्मार्टफोन की खासियत

लॉन्च डेट और उपलब्धता

ओप्पो ने X पर पोस्ट करके पुष्टि की है कि 15 अप्रैल 2026 को F33 Series के दोनों मॉडल भारतीय बाजार में उपलब्ध होंगे. इसके साथ ही F33 Pro 5G और F33 5G के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी भी साझा की गई है. फोन तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे, स्टारी ब्लू, मिस्टी फॉरेस्ट और पेशन रेड. ये फोन भारतीय रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस में बिक्री के लिए आएंगे.

कैमरा और फीचर्स

F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है. फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर (100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) और GC50F6 सेंसर के साथ आएगा. फोन में डुअल-व्यू वीडियो, कलरफुल फ्रंट फिल लाइट, AI पोर्ट्रेट ग्लो, फ्लैशलाइट, नेचुरल लाइट, रिम लाइट और स्टूडियो लाइट कैमरा इफेक्ट्स भी मिलेंगे.

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

F33 Pro 5G में रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल, फ्लैट बैक और फ्लैट फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है. सेंटर में Oppo ब्रांडिंग और रिंग LED फ्लैश मौजूद होगा. फोन के पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाईं ओर स्थित हैं. इसमें IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट होगा. बता दें, अभी तक डिस्प्ले साइज, प्रोसेसर, बैटरी क्षमता और फास्ट चार्जिंग की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा F33 5G के फीचर्स की भी जानकारी अभी जारी होना बाकी है.


7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

Last Modified:
Tuesday, 17 March, 2026
BWHindia

अगर आप लंबी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Vivo T5x 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. 7200mAh की बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचाने को तैयार है. खास बात यह है कि कंपनी इस पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही है, जिससे यह डील और भी फायदे की बन जाती है. 

कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, पहला 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है. दूसरा 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 20,999 रुपये और तीसरा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 22,999 रुपये है. इस फोन की बिक्री 24 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर्स के तहत एचजीएफसी, एसबीआई और एक्सिस बैंक कार्ड या यूपीआई पेमेंट पर 2000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जियो प्लान के साथ OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

यह फोन साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है  मजबूती के मामले में यह डिवाइस IP69+ रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है.

कैमरा फीचर्स

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है.  रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की पावरफुल बैटरी है. यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर और AI फीचर्स इसे और भी खास बनाते हैं.

इन फोन्स से होगा मुकाबला

इस प्राइस रेंज में Vivo T5x 5G का मुकाबला कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स से होगा, जैसे MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, OPPO K13 5G,  MOTOROLA G67 Power 5G, Realme P4 5G और iQOO Z10x 5G से होगा.

 


अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Tuesday, 10 February, 2026
Last Modified:
Tuesday, 10 February, 2026
BWHindia

भारत की अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपनी 2026 बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर रेंज के लिए नया ‘स्मार्टथिंग्स होम केयर’ सर्विस सॉल्यूशन लॉन्च किया है. यह एक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस और प्रोएक्टिव सर्विस सिस्टम है, जिसे ग्राहकों को निर्बाध ठंडक और सहज ओनरशिप अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है.

प्रोएक्टिव निगरानी और तेज़ रिपेयर

स्मार्टथिंग्स होम केयर एयर कंडीशनर की परफॉर्मेंस को लगातार मॉनिटर करता है और संभावित समस्याओं की पहले ही पहचान करता है. ग्राहकों को समय रहते सूचित किया जाता है, जिससे खराबियों को शुरुआती चरण में ठीक किया जा सकता है और तकनीशियन पहली विजिट में तेज और प्रभावी रिपेयर कर पाते हैं.

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में, एसी मेंटेनेंस अक्सर तब तक टाल दी जाती है जब तक कूलिंग पर असर न पड़े या कोई समस्या रोजमर्रा की दिनचर्या में बाधा न डाल दे. स्मार्टथिंग्स होम केयर इस चुनौती का समाधान करता है और निरंतर निगरानी और प्रोएक्टिव देखभाल प्रदान करता है, जिससे ग्राहकों को बार-बार सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने या फॉलो-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती.

कनेक्टेड सर्विस इकोसिस्टम

स्मार्टथिंग्स होम केयर एक कनेक्टेड सर्विस इकोसिस्टम के ज़रिए काम करता है, जिसमें ऑटोमैटिक इश्यू डिटेक्शन, कस्टमर नोटिफिकेशन और सर्विस की पहले से तैयारी शामिल है. तकनीशियन सही स्पेयर पार्ट्स और एडवांस डायग्नोसिस के साथ पहुंचते हैं, जिससे रिपेयर का समय और डाउनटाइम दोनों कम होते हैं.

स्मार्टथिंग्स होम केयर के माध्यम से ग्राहक और सर्विस सेंटर दोनों प्रोडक्ट की स्थिति पर नज़र रख सकते हैं और किसी भी संभावित समस्या की जानकारी पुश नोटिफिकेशन के माध्यम से समय रहते प्राप्त कर सकते हैं.

स्मार्टथिंग्स होम केयर कैसे काम करता है

1. ऑटोमैटिक इश्यू डिटेक्शन : एसी की परफॉर्मेंस को ट्रैक करता है और गैस की कमी या फिल्टर बदलने जैसी संभावित समस्याओं की पहचान करता है.
2. प्रोएक्टिव सर्विस सपोर्ट : समस्या गंभीर होने से पहले ही ग्राहकों से संपर्क कर ट्रबलशूटिंग की सुविधा देता है, जिससे समय की बचत और मानसिक सुकून मिलता है.
3. रिपेयर-रेडी तकनीशियन विजिट : जरूरत पड़ने पर तकनीशियन एडवांस डायग्नोसिस और आवश्यक स्पेयर पार्ट्स के साथ पहुंचते हैं.
4. फर्स्ट-विजिट क्विक रिपेयर : पहली विजिट में समस्या का समाधान करने से दोबारा विज़िट, देरी और डाउनटाइम में कमी आती है.

उपलब्धता

सैमसंग स्मार्टथिंग्स होम केयर सर्विस, 2026 बीस्पोक एआई एयर कंडीशनर रेंज के साथ देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी.

 


3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो by
Published - Wednesday, 28 January, 2026
Last Modified:
Wednesday, 28 January, 2026
BWHindia

भारत सेमीकंडक्टर तकनीक में बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. केंद्र सरकार ने 2032 तक 3-नैनोमीटर नोड के अत्याधुनिक चिप डिजाइन और निर्माण की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया है. ये चिप्स भविष्य के स्मार्टफोन, कंप्यूटर, नेटवर्किंग सिस्टम और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की रीढ़ माने जाते हैं. केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महत्वाकांक्षी योजना का खाका पेश किया है.

2032 तक 3-नैनोमीटर चिप बनाने का लक्ष्य

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार का फोकस अब केवल चिप डिजाइन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग तक पहुंच बनाने पर है. उन्होंने कहा कि भारत में चिप डिजाइन का काम पहले से हो रहा है, लेकिन अब लक्ष्य 3-नैनोमीटर जैसे अत्याधुनिक नोड पर विनिर्माण क्षमता विकसित करना है. यह स्तर फिलहाल दुनिया के चुनिंदा देशों के पास ही है.

DLI योजना के दूसरे चरण में किन चिप्स पर रहेगा फोकस

मंत्री ने स्पष्ट किया कि डिजाइन आधारित प्रोत्साहन यानी DLI योजना के दूसरे चरण में सरकार छह प्रमुख चिप श्रेणियों पर ध्यान देगी. इनमें कंप्यूट, रेडियो फ्रीक्वेंसी, नेटवर्किंग, ऊर्जा, सेंसर और मेमोरी शामिल हैं. इन क्षेत्रों को इसलिए चुना गया है क्योंकि लगभग हर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में इनका किसी न किसी रूप में इस्तेमाल होता है.

70–75 फीसदी तकनीकी जरूरतें देश में होंगी पूरी

अश्विनी वैष्णव के अनुसार इन छह श्रेणियों पर फोकस करने से भारत की कंपनियों को देश में इस्तेमाल होने वाले करीब 70 से 75 फीसदी तकनीकी उत्पादों पर मजबूत नियंत्रण मिल सकेगा. जैसे-जैसे 2029 की ओर बढ़ेंगे, देश में ऐसे चिप्स के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग की बड़ी क्षमता विकसित हो जाएगी, जिनकी जरूरत स्मार्टफोन से लेकर इंडस्ट्रियल सिस्टम तक में पड़ती है.

शिक्षा और उद्योग को मिलेगा बड़ा मौका

मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि शिक्षा जगत और उद्योग मिलकर नए विचार, नई तकनीक और इनोवेटिव समाधान सामने लाएं. इन छह प्रमुख चिप कैटेगरी के जरिए पूरा सेमीकंडक्टर डिजाइन इकोसिस्टम समग्र और मजबूत रूप से विकसित किया जा सकेगा. हर सेक्टर को इन चिप्स के किसी न किसी कॉम्बिनेशन की जरूरत होती है, जिससे इनके लिए घरेलू मांग भी लगातार बनी रहेगी.

भारत के लिए क्यों अहम है 3-नैनोमीटर तकनीक

3-नैनोमीटर चिप तकनीक कम बिजली खपत, ज्यादा प्रोसेसिंग पावर और छोटे आकार के लिए जानी जाती है. इस स्तर तक पहुंचने से भारत न सिर्फ आयात पर निर्भरता कम कर सकेगा, बल्कि वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकेगा. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और डिफेंस जैसे सेक्टर को सीधा फायदा मिलेगा.