होम / टेक / Google Chrome हुआ AI से और पावरफुल, कई दमदार फीचर्स से काम हुए आसान

Google Chrome हुआ AI से और पावरफुल, कई दमदार फीचर्स से काम हुए आसान

एक टैब कंपेयर फीचर भी आया है जो कि एक शॉपिंग टूल है. यह टूल शॉपिंग को आसान बनाता है और किसी प्रोडक्ट के बारे में एआई की मदद से जानकारी उपलब्ध कराता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेब ब्राउजिंग के लिए यदि आप गूगल का ब्राउजर गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो आपके कई काम आसान होने जा रहे हैं. गूगल ने क्रोम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कर दिया है. इस अपडेट के बाद जहां आप गूगल लेंस का डेस्कटॉप पर ही इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही टैब कम्पेयर के जरिए आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. इसके अलावा गूगल क्रोम की हिस्ट्री को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से इंटीग्रेड किया गया है.

डेस्कटॉप से इंटीग्रेड हुआ गूगल लेंस
 
गूगल ने नए AI क्रोम अपडेट में गूगल लेंस को डेस्कटॉप में जोड़ दिया है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल लेंस आइकॉन पर क्लिक करना होगा. आप जब गूगल पर कोई चीज सर्च करते हैं, तो आपको रिजल्ट बेहतर तरीके से दिखाई देंगे. विजुअल मैच में आपको फोटोज और वीडियोज के तौर पर रिजल्ट दिखाएगा. आपको अपनी सर्च से संबंधित चीजें आसानी से मिल जाएगी. इसके साथ ही रिजल्ट साइड पैनल में दिखेगा और संबंधित वेबसाइट्स, वीडियो और फोटोज भी आपको जानकारी मिलेगी.

मल्टीसर्च ऑप्शन और AI Overview    

गूगल क्रोम में मल्टीसर्च ऑप्शन की मदद से आप अपने सर्च को स्पेसिफिक बने सकते हैं. जैसे आप यदि लाल रंग का जूत सर्च कर रहे हैं तो लाल जूता टाइप करते ही रंग का चुनाव भी कर सकते हैं. इसके बाद आपको केवल लाल रंग के जूतों के रिजल्ट दिखाई देंगे. इसके अलावा एआई ओवरव्यू रिस्पॉन्स आपको वेब से हर एक जानकारी इक्ट्ठा करके एक जगह देगा. मान लीजिए आप किसी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं और उसकी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो ये सभी जानकारी आपको एक जगह पर मिल जाएगी.

ऑनलाइन शॉपिंग के लिए टैब कम्पेयर ऑप्शन

गूगल क्रोम में टैब कम्पेयर का फीचर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से आप कई टैब में खुले प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकेंगे. आपको अलग-अलग प्रोडक्ट्स की खासियत, कीमत और रेटिंग एक ही जगह मिलेगी. इससे आपको बार-बार टैब बदलने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा रीडिस्कवर ब्राउजिंग हिस्ट्री फीचर आपको सेटिंग में जाकर चालू या बंद कर सकते हैं. ये फीचर Incognito Mode में देखी गई साइट्स को शामिल नहीं करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

23 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

31 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

39 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago