होम / टेक / फ्रॉड कॉल को रोकने के लिए Google लेकर आया जेमिनी नैनो एआई, ऐसे करेगा काम

फ्रॉड कॉल को रोकने के लिए google लेकर आया जेमिनी नैनो एआई, ऐसे करेगा काम

Google अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. इसी कड़ी में गूगल ने फ्रॉड कॉल्स की पहचान के लिए एक एआई फीचर पेश करने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी फ्रॉड कॉल और स्कैमिंग से परेशान हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, गूगल (Google) ने अपनी प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए एक नए फीचर को रोलआउट करने का फैसला किया है. ये फीचर फ्रॉड कॉल को रोकने में मदद करेगा यूजर्स को साइबर क्राइम का शिकार होने से बचाएगा. तो आइए जानते हैं कैसे काम करेगा ये फीचर? 

प्राइवेसी और सिक्योरिटी मजबूत करने पर जोर
गूगल के पास पॉपुलर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड मौजदू है, लेकिन फिर भी आईफोन को सिक्योरिटी के मामले में ज्यादा बेहतर माना जाता है. पिछले कुछ वक्त से गूगल एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ट स्मार्टफोन पर हैकिंग और स्कैमिंग की घटनाएं भी बढ़ी हैं. ऐसे में अब गूगल ने अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया है, जिससे कोई भी स्कैमर गूगल डिवाइस को शिकार नहीं बना पाएगा. 

ऐसे होगी फ्रॉड कॉल की पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा गूगल एक एआई-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन फीचर विकसित कर रहा है, जिसे जल्द ही दुनियाभर में रोल आउट किया जा सकता है. गूगल स्पैम और स्कैम कॉल के बीच अंतर करने के लिए जेमिनी नैनो एआई ला रहा है. इसमें यूजर्स को स्पैम कॉल रोकने के साथ ही उसे रिपोर्ट और ब्लैकलिस्ट का ऑप्शन मिलेगा. नई एआई डिटेक्शन फीचर स्कैमर्स की पहचान कॉल पैटर्न, आवाज और अन्य चीजों से करेगा.

फ्रॉड कॉल को मैन्युअली भी कर पाएंगे रिपोर्ट 
जब भी गूगल एआई सिस्टम को किसी कॉल को लेकर संदेह होगा, तो यूजर्स को कॉल अलर्ट मिलेगा.  इसके जरिए यूजर्स उसके खिलाफ उचित कार्रवाई कर पाएंगे. इस सुविधा में यूजर्स के लिए स्कैम कॉल को मैन्युअल रिपोर्ट करने का ऑप्शन होगा. फिलहाल इस फीचर के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा.  


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago