होम / टेक / UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब पेमेंट करने के साथ मिलेगी  लोन की भी सुविधा, जानिए कैसे?

UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब पेमेंट करने के साथ मिलेगी  लोन की भी सुविधा, जानिए कैसे?

यूपीआई (UPI) अभी तक यूजर्स को पेमेंट की सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब जल्द ही बैंक यूपीआई के माध्यम से लोगों को लोन (Loan) की सुविधा भी देंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने में सबसे बड़ा योगदान यूपीआई (UPI) का है. आज आपको बड़े शोरूम से लेकर बाजार में रेहड़ी-पटरी के पास भी पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) की सुविधा आसानी से मिल जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं अब इसी यूपीआई के जरिए आपको लोन भी मिलने वाला है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं ये लोन आपको कैसे मिलेगा?

बैंक यूपीआई ऐप के जरिए देंगे लोन 
देश के कई प्रमुख बैंक यूपीआई इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को इसी ऐप पर लोन ऑफर करने का प्लान बना रहे हैं. अगर ऐसी सुविधा शुरू होती है, तो ग्राहकों को बहुत फायदा होने वाला है क्योंकि अप्रूवल के बाद खटाक से लोगों के खाते में पैसा आ जाएगा.

लोन देने के लिए बैंकों ने बनाई ये योजना
देश के कई बैंकों ने यूपीआई ऐप पर ग्राहकों को लोन ऑफर करने का प्लान बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैंक ग्राहकों को यूपीआई ऐप पर स्मॉल लोन की पेशकश कर सकते हैं, जो उन्हें एफडी (Fixed Deposite) के बदले में मिलेगा. इसका मतलब बैंक में आप जो एफडी कराएंगे, बैंक उस पैसे को रेहन (गिरवी मानकर) पर रखकर आपको यूपीआई के माध्यम से ही लोन ऑफर कर देंगे.
फिलहाल यूपीआई सर्विस को चलाने वाली नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है. हालांकि ‘क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई सर्विस’ की सुविधा को शुरू किया जा सकता है.

सबसे पहले प्राइवेट बैंक देंगे ये ऑफर
यूपीआई पर एफडी के बदले लोन देने वाले ऑफर की शुरुआत देश में सबसे पहले प्राइवेट बैंक कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने एनपीसीआई के साथ मिलकर सिस्टम में ढांचागत बदलाव करने की शुरुआत भी कर दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसरा प्राइवेट बैंकों का मकसद इस फैसिलिटी से नए ग्राहकों को बैंक तक लाना है, जिनका बैंक में अकाउंट तक नहीं है.

सस्ता और सुरक्षित लोन
आपको बता दें, इस तरह के लोन का एक और फायदा ये भी है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हाल में आरबीआई ने बैंकों के बढ़ते अनसिक्योर्ड लोन को लेकर चिंता व्यक्त की हैं. इनमें अधिकतर लोन काफी छोटे अमाउंट के हैं. ऐसे में यूपीआई पर डिपॉजिट के बदले लोन देना बैंकों के लिए सस्ता और सुरक्षित साधन है. इसकी शर्तें जल्द सामने आ सकती हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

PFC-REC विलय को बोर्ड की मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में दिखी हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

1 hour ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

57 minutes ago

तीन दशक से ब्रांड जगत को नई दिशा दे रहे अरिजीत रे, रणनीतिक नेतृत्व से दिलाई कंपनियों को नई पहचान

विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के दिग्गज अरिजीत रे ने रणनीति, रचनात्मकता और उपभोक्ता समझ के दम पर कई बड़े ब्रांड्स को दी नई ऊंचाई

3 hours ago

हिंद महासागर में भारत की बढ़ी ताकत, सेशेल्स के साथ 1,250 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस-इन्फ्रा डील

रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भारत देगा वित्तीय सहायता, हिंद महासागर में चीन को संतुलित करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

2 hours ago

Lava International OOH और OTT पर खर्च 30% बढ़ाएगी; चार साल में विज्ञापन बजट 5 गुना बढ़ा

लावा के एमडी सुनील रैना और मार्केटिंग प्रमुख पुरवंश मैत्रेय ने BW Marketing World से कंपनी की बदलती रणनीति, अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं, मीडिया मिश्रण और 2026 तथा उसके बाद भरोसे को सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक मानने पर चर्चा की.

3 hours ago