✕

होम / टेक / RBI के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, फर्जी ईमेल और मैसेज के जरिए ठगी कर रहे साइबर ठग

RBI के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, फर्जी ईमेल और मैसेज के जरिए ठगी कर रहे साइबर ठग

RBI ने कहा कि धोखेबाज लोग डराने-धमकाने की रणनीति भी अपनाते हैं, जिसमें पीड़ितों से IVR कॉल, SMS और ईमेल के जरिए संपर्क किया जाता है. वे खुद को आरबीआई अधिकारी बताते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्रीय बैंक (Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को कहा है कि हमारे नाम पर कई तरह के फर्जी मैसेज और ईमेल लोगों को भेजे जा रहे हैं. इनमें आरबीआई के फर्जी लेटर हेड और ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है. इनके जरिए लोगों को लॉटरी जीतने, फंड ट्रांसफर, विदेश पैसा भेजने और सरकारी स्कीम के नाम पर फंसाने की कोशिश की जा रही है. इसके अलावा आरबीआई कर्मचारी बनकर लोगों को कॉल करने के मामले भी सामने आए हैं. लोगों से प्रोसेसिंग फीस, ट्रांसफर फीस और प्रक्रिया शुल्क के तौर पर पैसे मांगे जाते हैं. ऐसे लोगों से आपको सावधान रहना होगा.

निजी जानकारियां मांग रहे फर्जीवाड़ा करने वाले

इसके अलावा स्मॉल और मीडियम बिजनेस को सरकार या आरबीआई के अधिकारी बनकर निशाना बनाया जा रहा है. उनसे सरकारी कॉन्ट्रैक्ट या स्कीम के नाम पर सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगा जाता है. साथ ही आकर्षक लाभ भी बताए जाते हैं. लोगों से कॉल, एसएमएस और ईमेल के जरिए संपर्क साधा जाता है. उन्हें अकाउंट ब्लॉक या फ्रीज करने की धमकी दी जाती है. इसके बाद उनसे बैंक अकाउंट, कार्ड की जानकारी, पिन और ओटीपी जैसी निजी जानकारियां मांगी जाती हैं. इन लोगों को कोई फर्जी लिंक भेजकर एप भी इंस्टॉल करवाए जाते हैं.

साइबर क्रिमिनल ने लोगों को ब्लैकमेल कर किया डिजिटल अरेस्ट

कई बार तो इन साइबर क्रिमिनल (Cyber Criminal) ने पीड़ितों को संदिग्ध ट्रांजेक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग और जालसाजी के नाम पर ब्लैकमेल कर डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) तक कर लिया था. इसके अलावा आरबीआई को कुछ वेबसाइट और एप के बारे में भी जानकारी मिली है. इनके जरिए अवैध तरीकों से कर्ज देने का खेल भी किया जा रहा है. 

आरबीआई ने जारी की चेतावनी

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी किसी व्यक्ति, कंपनी या ट्रस्ट का अकाउंट नहीं खोलता है. इसके अलावा वह न कभी पैसा जमा करने के लिए किसी को बोलता है. लॉटरी फंड जैसी चीजें आरबीआई कभी नहीं चलाता है. उनकी तरफ से किसी भी तरह के कॉल, मैसेज या ईमेल नहीं भेजे जाते हैं. ऐसे में लोग इस बारे में सावधान रहें. कभी भी निजी जानकारियां किसी को भी नहीं दें. ऐसी स्थिति में फंसने पर अपने बैंक से संपर्क करें और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जानकारी दें. न ही किसी एप और वेबसाइट के झांसे में आएं. इसके अलावा आरबीआई की वेबसाइट https://rbi.org.in/ पर भी संपर्क कर सकते हैं.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

1 hour ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

42 minutes ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

3 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

3 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

4 hours ago