होम / टेक / AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो रही आपकी X पोस्ट, रोकने के लिए ये तरीका अपनाएं

AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो रही आपकी X पोस्ट, रोकने के लिए ये तरीका अपनाएं

एलन मस्क (Elon Musk) के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गईं सोशल मीडिया पोस्ट्स का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा है. ऐसे में यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर चिंता में हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. फोटो, वीडियो शेयर करने से लेकर लोग अपने विचार भी सोशल मीडिया पर अभिव्यक्त करते हैं. ऐसे में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल, एक्स पर यूजर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्ट का इस्तेमाल एलन मस्क के AI टूल Grok AI की ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा है. इसका मतलब अगर आप भी एक्स पर कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो आपके एक्स पोस्ट का इस्तेमाल भी AI की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल हो सकता है. तो आइए आपको कुछ ऐसी सेटिंग्स के बारे में बताते हैं, जिससे आप अपनी इस्तेमाल की गई पोस्ट को हटा सकते हैं.

कई यूजर्स ने की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई यूजर्स ने अपनी पोस्ट का इस्तेमाल होने पर एक्स को रिपोर्ट किया और शिकायत भी की है. यूजर्स ने कहा कि उनकी अनुमति लिए बिना उनके पोस्ट का इस्तेमाल किया गया है. वहीं, एक्स ने यह साफ किया है कि उसने यूजर्स से इस बात को छुपाया नहीं है. एक्स के Help Page आर्टिकल पर इस बारे में बताया गया है. कंपनी ने कहा है कि यूजर्स चाहें तो अपने डाटा का इस्तेमाल Grok AI की ट्रेनिंग के लिए रोक सकते हैं. 

X अकाउंट सेटिंग में करें ये बदलाव
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) चैटबॉट को ट्रेनिंग देने के लिए यूजर्स के पब्लिक ट्वीट और उनके कन्वर्सेशंस का डाटा यूज किया जाता है. आप चाहें तो इस प्रक्रिया को रोक सकते हैं और अपने पोस्ट्स पर आपको पूरा नियंत्रण मिलता है. इसके लिए आपको ये स्पेप्स फॉलो करने होंगे- 

1. आपको सबसे पहले बड़ी स्क्रीन (लैपटॉप या PC) पर अपने अकाउंट से लॉगिन करना होगा और एक्स की सेटिंग्स में जाना होगा.

2. वेबसाइट पर जाने के बाद अपने अकाउंट की मदद ले लॉगिन करें.
3. इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और आपको Privacy and Settings में जाना होगा.
4. यहां Grok का चुनाव करने के बाद आपको Delete Conversation History विकल्प पर क्लिक करना होगा.
5. अगली स्क्रीन पर Delete your interactions, inputs, and results पर क्लिक करते हुए आप पिछला डाटा हटा सकते हैं. 

प्राइवेट अकाउंट का डेटा नहीं हो रहा इस्तेमाल
एक्स प्लेटफॉर्म ने साफ किया है कि केवल पब्लिक डाटा का इस्तेमाल ही AI के ट्रेनिंग प्रोसेस के लिए किया जा रहा है. ऐसे में अगर आपका अकाउंट प्राइवेट है तो आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़ें-इस टूथपेस्ट कंपनी के खिलाफ सख्त हुआ IT विभाग, भेजा इतने करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago