होम / टेक / 25 हजार साइट्स पर BSNL4G नेटवर्क का काम पूरा, इस दिन देशभर में शुरू होगी 4G सर्विस!

25 हजार साइट्स पर BSNL4G नेटवर्क का काम पूरा, इस दिन देशभर में शुरू होगी 4G सर्विस!

BSNL 5G के साथ अभी 4G सेवाओं पर भी काम कर रही है. कंपनी की ओर से 4जी के लिए 25 हजार साइट्स का काम पूरा किया जा चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं या इसके नेटवर्क पर स्विच करने का विचार बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. आपको बता दें, BSNL अपने यूजर्स को फास्ट इंटरनेट प्रदान करने पर लगातार काम कर रही है. काफी लंबे समय से बीएसएनएल 5जी को लेकर चर्चा भी हो रही है, लेकिन इस बीच कंपनी की 4जी सर्विस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, कंपनी जल्द ही देशभर में अपनी 4G सेवाओं को शुरू करने जा रही है. तो चलिए जानते हैं ये सेवा कब से शुरू होंगी और इसका आपको कैसे फायदा होगा?

बीएसएनएल के लिए डाटा सेंटर तैयार कर रही टाटा
फास्ट इंटरनेट का सीधा मतलब है कि 4जी नेटवर्क, जिसके लिए हाल में Tata Group की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और BSNL ने एक डील साइन की है. इस डील के तहत टाटा की तरफ से बीएसएनएल 4जी के लिए डेटा सेंटर बनाने का काम किया जा रहा है. इसके जरिए बीएसएनएल शहरों से लेकर गांवों तक अपना फास्ट इंटरनेट नेटवर्क पहुंचाएगी. 

अक्टूबर में होगी शुरुआत
बीएसएनएल की तरफ से 4जी के लिए 25 हजार साइट्स का काम पूरा किया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 अक्टूबर 2024 से बीएसएनएल 4G सर्विस की शुरुआत देशभर में हो सकती है. खास बात है कि इन्हीं साइट्स की मदद से देशभर में 5जी सर्विस का भी जाल बुना जा सकता है. यानी कुल मिलाकर देखा जाए तो बीएसएनएल की तरफ से बहुत तेजी से नेटवर्क का जाल पूरे देशभर में बिछाया जा रहा है. लोगों को बीएसएनएल पर अच्छे नेटवर्क के साथ सस्ता रीचार्ज भी मिलेगा. 

बीएसएनएल पूर्व स्वदेशी नेटवर्क 
बीएसएनएल के नेटवर्क विस्तार में टाटा के साथ तेजस (Tejas Network) ने भी काफी तेजी दिखाई है और दोनों ही कंपनियों ने बहुत तेजी से इस काम को पूरा भी कर दिया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बयान दिया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बीएसएनएल के लिए सिर्फ स्वदेशी इक्विप्मेंट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और यही वजह है कि बीएसएनएल का ये पूरा नेटवर्क पूर्ण रूप में स्वदेशी होने वाला है. 

5जी का चल रहा परीक्षण
आपको बता दें, बीएसएनएल 5G नेटवर्क का परीक्षण भी कर रही है. देश के अलग-अलग शहरों में नेटवर्क टेस्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है. बीते दिनों खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेस्टिंग के बाद नेटवर्क को हरी झंडी दे दी थी. उन्होंने स्वीकार भी किया था कि 5जी में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन ये नेटवर्क काफी अच्छा होने वाला है.

इसे भी पढ़ें-देश केे विकास की गति होगी तेज, केंद्रीय कैबिनेट ने दी 2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago