होम / टेक / BSNL 5G की टेस्टिंग हुई सफल, केंद्रीय मंत्री ने खुद वीडियो कॉल करके दी नेटवर्क को हरी झंडी

BSNL 5G की टेस्टिंग हुई सफल, केंद्रीय मंत्री ने खुद वीडियो कॉल करके दी नेटवर्क को हरी झंडी

बीएसएनएल (BSNL) 5G का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब इसका रास्त साफ हो गया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद कॉल कर BSNL 5G को हरी झंडी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो और वोडाफोन-आईडिया के रिचार्ज की कीमत बढ़ने के बाद लोग बीएसएनएल (BSNL) पर स्विच करने लगे हैं. फिलहाल बीएसएनएल 4G नेटवर्क सर्विस दे रहा है. ऐसे में लोग बीएसएनएल की 5G सर्विस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब लोगों का ये इंतजार भी खत्म होने वाला है. दरअसल बीएसएनएल 5G की टेस्टिंग में सफलता हासिल कर ली है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) पहुंचकर खुद 5G नेटवर्क का टेस्ट किया. 

केंद्रीय मंत्री ने की वीडियो कॉल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉल करके BSNL की 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सेंटर पर पहुंचकर टेक एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिकों से इस पर बात की और कहा कि हमें फास्ट 5जी इंटरनेट उपलब्ध करवाने पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत में नई तकनीक पर काम किया जा रहा है और जोर देते हुए बोले कि बहुत जल्द भारत की तरफ पूरी दुनिया देखेगी जब यहां नई तकनीक आएगी.

दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन
इस टेस्ट के बाद ये साफ हो गया कि अब दिन दूर नहीं जब BSNL 5G नेटवर्क लोगों के पास होगा. इसके साथ ही यह अन्य कंपनियों के लिए ये थोडी चिंता का विषय भी बन सकता है, क्योंकि बीएसएनएल सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है और इसके रिचार्ज प्लान की कीमत दूसरी कंपनियों के रिचार्ज प्लान से काफी कम है. हाल में जियो और वोडाफोन-आईडिया द्वारा अपने रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाने के बाद कई लोगों ने बीएसएनएल में स्विच किया है. ऐसे में बीएसएनएल 5G के आने के बाद दूसरी कंपनियों के ग्राहकों संख्या काफी घट सकती है.

6G पर भी जल्द शुरू होगा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ये साफ कर चुके हैं कि 5G नेटवर्क सर्विस के बाद अब बहुत जल्द 6G टेक्नोलॉजी पर भी काम शुरू होगा और इसे विकसित करने की तरफ कदम बढ़ा भी दिए गए हैं. सिंधिया ने कहा था कि भारत टेक्नोलॉजी के मामले में कहीं पर भी पीछे नहीं रहने वाला है. ज्यातिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह बहुत जल्द ऐसी एप्लीकेशन पर भी काम कर रहे हैं जो 5जी टेक्नोलॉजी पर आधारित हों. 6G को भी दुनियाभर में विकसित किया जा रहा है और भारत भी इस पर लगातार काम कर रहा है. 

इसे भी पढ़ें-इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल से बचाएगा सरकार का ये नया प्लान, 50 करोड़ रुपये होंगे खर्च


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

25 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

32 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

41 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago