होम / टेक / TRAI के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से रहे सावधान, ऐसे करें शिकायत

TRAI के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से रहे सावधान, ऐसे करें शिकायत

हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए है, जिसमें ट्राई के रिकॉर्डेड कॉल और मैसेज कर लोगों से जरूरी जानकारी मांगी जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लोगों से धोखाधड़ी करने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल किया जाता रहता है. अब फर्जीवाड़ा करने वालों ने ट्राई (TRAI) का चोला ओढ़कर लोगों को शिकार बनाने की कोशिश की है. इसे लेकर ट्राई ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India) ने बुधवार को बताया कि वह कभी किसी को कॉल नहीं करते हैं. ऐसे में लोगों को ऐसी फर्जी कॉल से सावधान रहना चाहिए. साथ ही तुरंत कानून प्रवर्तन एजेंसियों को ऐसी कॉल की जानकारी देनी चाहिए.

ट्राई के नाम पर दी जा रही धमकी 

ट्राई ने बताया कि उन्हें पता चला है कि लोगों को प्री रिकॉर्डेड कॉल किए जा रहे हैं. इस कॉल में उन्हें धमकी दी जा रही है कि उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा. साथ ही मोबाइल नंबर को बचाने के लिए लोगों से उनकी निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं. ट्राई ने कहा कि उनकी ओर से मोबाइल नंबर बंद करने को लेकर कोई कॉल या मैसेज कभी भी नहीं भेजा जाता है. इसके अलावा ट्राई ने किसी थर्ड पार्टी एजेंसी को भी ऐसी कॉल या मैसेज करने की जिम्मेदारी नहीं दी है. ऐसे में कस्टमर ट्राई के नाम पर किसी भी कॉल, मैसेज या नोटिस से सावधान रहें.

मोबाइल नंबर सिर्फ आपकी टेलीकॉम कंपनी ही कर सकती है बंद 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल नंबर बंद करने की कार्रवाई सिर्फ आपकी टेलीकॉम कंपनी ही कर सकती है. इसके कई कारण हो सकते हैं. इनमें बिलिंग, केवाईसी या नंबर का गलत इस्तेमाल जैसे कई कारण हो सकते हैं. कस्टमर को यह जान लेना चाहिए कि ट्राई के नाम पर मोबाइल बंद करने की धमकी देने वाले फ्रॉड हैं. ऐसी कॉल आने पर आप अपने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के कॉल सेंटर पर फोन करके भी इसकी जांच कर सकते हैं. 

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?

कॉल डिस्कनेक्ट कर दें- अगर आपको किसी अज्ञात नंबर से कॉल आता है और वे ट्राई से होने का दावा करते हैं और कनेक्शन काटने की धमकी देते हैं तो घबराएं नहीं, कॉल को डिस्कनेक्ट कर दें. 
 
किसी भी जानकारी को शेयर न करें- अगर आप कॉल उठा लेते हैं, तो उन्हें अपनी कोई भी पर्सनल डिटेल जैसे अकाउंट नंबर, पासवर्ड, ओटीपी न दें.

TRAI की वेबसाइट या कस्टमर केयर से संपर्क करें- अगर आपको किसी भी बात पर संदेह है, तो TRAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने नेटवर्क प्रदाता के कस्टमर केयर से संपर्क करें.

शिकायत दर्ज करें- अगर आपको इस तरह की कोई धोखाधड़ी का सामना करना पड़ता है, तो आप TRAI में शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

चक्षु पोर्टल पर करें शिकायत- चक्षु पोर्टल की मदद से आप फ्रॉड कॉल या मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं. साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

8 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

9 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

12 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

9 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

11 hours ago