होम / टेक / हो जाएं सावधान! फर्जी नौकरी ऑफर कर रही है ये वेबसाइट, सरकार ने जारी किया अलर्ट

हो जाएं सावधान! फर्जी नौकरी ऑफर कर रही है ये वेबसाइट, सरकार ने जारी किया अलर्ट

देश में सरकरी नौकरी से जुड़े स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने लोगों को फर्जी वेबसाइट से सावधान करने के लिए एक चेतावनी जारी की है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में इंटरनेट पर अलग-अलग वेबसाइट पर विजिट करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आज हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है, ऐसे में देश के अंदर सरकारी नौकरी से जुड़े स्कैम भी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी को देखते हुए प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक फर्जी वेबसाइट को लेकर पोस्ट शेयर किया गया है. पीआईबी ने इस वेबसाइट से सावधान रहने के लिए लोगों को चेतावनी जारी की है. तो आइए जानते हैं पीआईबी ने किस वेबसाइट को लेकर ये चेतावनी जारी की है?

पीआईबी ने एक्स पर जारी किया अलर्ट
आज कई ऐसी फेक वेबसाइट डेवलप हो चुकी हैं, जिनके जरिए युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर फ्रॉड किया जा रहा है. फेक वेबसाइट की पहचान करना यूजर्स के लिए बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में पीआईबी फैक्ट चेक के ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि एक वेबसाइट इंटरनेट यूजर्स को झूठी जानकारी दे रही है कि यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत काम कर रही है. इतना ही नहीं, यह वेबसाइट इंटरनेट यूजर्स को फेक जॉब भी ऑफर कर रही है.

ये वेबसाइट ऑफर कर रही फर्जी नौकरी
सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय विकास योजना (http://rashtriyavikasyojna.org) नाम से एक वेबसाइट इंटरनेट यूजर्स को फेक जॉब ऑफर कर रही है. इस वेबसाइट के जरिए लोगों को अलग-अलग पोस्ट पर नौकरी पाने के लिए लुभाया जा रहा है. 

एप्लीकेशन फीस ने नाम पर वसूले जा रहे पैसे
इस वेबसाइट पर लोगों को फेक जॉब ऑफर करने के साथ ही एप्लीकेशन फीस के नाम पर पैसा भी वसूला जा रहा है. यह वेबसाइट एप्लीकेशन फीस के नाम पर आवेदकों से 1,675 रुपये ले रही है. इसका मतलब आवेदकों से फर्जी नौकरी के नाम पर आवेदन फीस लूटी जा रही है.   
 

सरकारी मंत्रालय के तहत काम नहीं करती है वेबसाइट
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय विकास योजना (http://rashtriyavikasyojna.org) वेबसाइट का कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत काम नहीं करती है. ये वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है, जिसका उपयोग लोगों के साथ ठगी करने के लिए किया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें-आर्थिक संकटों से जूझ रही MTNL, अब सरकार करेगी बॉन्ड धारकों को ब्याज का भुगतान


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

56 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

2 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

2 hours ago