होम / टेक / बच्चों के लिए Apple Watch लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, ऐसे करना होगा इस्तेमाल

बच्चों के लिए Apple Watch लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, ऐसे करना होगा इस्तेमाल

इस वॉच को पैरेंट्स अपने आईफोन के जरिए मैनेज कर सकेंगे. बच्चा घर से बाहर किस लोकेशन पर है इसको लेकर भी जानकारी पाई जा सकेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आमतौर पर भारत में छोटे बच्चों के हाथों में डिजिटल डिवाइस जल्दी-जल्दी नहीं दी जाती हैं, जिससे की उन्हें इसकी आदत न लग जाए या फिर वो उसे खराब न कर दें. लेकिन एप्पल ने इस कड़ी में बच्चों के लिए एक नया फीचर भारत में लॉच कर दिया है. फीचर का नाम ' Apple Watch For Your Kids' है. ये फीचर एप्पल वॉच में मिलेगा, जहां पर माता-पिता वॉच को सेट करके बच्चे को पहना सकते हैं. फिर चाहे बच्चे के पास अपना आईफोन हो या न हो. एप्पल वॉच जैसे काम करती है वैसे ही करेगी.

कैसे काम करती है वॉच?

Apple के मुताबिक, Apple Watch पर मौजूद फीचर For Your Kids दरअसल बच्चों को परिवार और दोस्तों से जुड़ने में मदद करता है अगर उनके पास Apple की स्मार्टवॉच का सेल्युलर वेरिएंट है. वे कुछ सिक्योरिटी सॉल्यूशन के साथ स्मार्टवॉच की कम्युनिकेशन, हेल्थ, फिटनेस और सिक्योरिटी फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं. कॉल करने के लिए, पहले माता-पिता उन नंबरों को पहले से अप्रूव्ड कर सकते हैं, जो Apple Watch पर बच्चों के लिए बेहतर होंगे. Apple Watch for Your Kids में इमरजेंसी SOS, घर का रास्ता बताने के लिए Apple Maps और परिवार के सदस्यों का पता लगाने या उनके साथ अपनी वर्तमान लोकेशन शेयर करने के लिए Find People जैसी सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं.

फिटनेस एक्टिविटीज को करेगी ट्रैक

इस वॉच के जरिए बच्चे एक्टिविटी रिंग से फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं और अलग-अलग वर्कआउट के लिए टारगेट सेट कर सकते हैं. वे अपने दोस्तों को एक्टिविटी शेयरिंग इनवाइट भेजकर उन्हें चैलेंज दे सकते हैं. माता-पिता या अभिभावक अपने iPhone से वॉच में होने वाली सभी गतिविधियों की निगरानी कर सकते हैं.

इन फीचर्स के अलावा, यह एक डेडिकेटेड स्कूल टाइम मोड की सर्विस देता है, जो आसान पहचान के लिए Apple वॉच फेस पर एक खास पीले रंग के सर्कल के रूप में दिखाई देती है. यह फीचर, तमाम नोटिफिकेशन को ब्लॉक करता है, ऐप को बैन करता है और डू नॉट डिस्टर्ब को शुरू कर देता है. Apple के अनुसार, इस मोड को मैनुअल रूप से टॉगल किया जा सकता है, जबकि माता-पिता उसे अपने iPhone के माध्यम से शेड्यूल भी कर सकते हैं.

कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं इस फीचर को?

Apple का कहना है कि यह सुविधा उन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं जिनके पास Apple Watch Series 4 या बाद का एडिशन या Apple Watch SE है. इन वॉच को iPhone 8 या बाद के एडिशन के साथ जोड़ा जा सकता है और जो लेटेस्ट watchOS और iOS चला रहा है. सेल्यूलर सर्विस को एक्टिव करने के लिए, Apple Watch के लिए वायरलेस सर्विस प्लानिंग की मदद चाहिए होती है. इसके अतिरिक्त, यूजर्स को खुद के लिए एक एप्पल आईडी तथा उस परिवार के सदस्य के लिए एक एप्पल आईडी की आवश्यकता होगी. इन एप्पल आईडी की मदद से वो इसे सेट करना चाहते हैं, और दोनों अकाउंट्स पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल होना चाहिए. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago