होम / टेक / Apple इन बदलावों के साथ लाने वाला है नया Mac Mini, जानें क्या होगी कीमत? 

Apple इन बदलावों के साथ लाने वाला है नया Mac Mini, जानें क्या होगी कीमत? 

Apple ने अपने प्रोडक्ट्स में बड़े बदलाव किए हैं. कंपनी जल्द ही अपना सबसे छोटा Mac Mini लॉन्च करेगी, जिसमें M4 और M4 Pro चिप्स होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप ऐप्पल की मैक बुक (Mac Book) खरीदना चाहते हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. दरअसल, ऐप्पल एक नया मैक मिनी (Mac Mini) लॉन्च करने जा रहा है. ये मैक मिनी पहले लॉन्च हुए मैक से काफी अलग होगा, जिसमें आपको साइज के साथ फीचर्स में भी कई बदलाव नजर आएंगे. आपको बता दें, ये एक ऐप्पल टीवी जैसा होगा, जिसे इस्तेमाल करने पर आपको एक अलग और अच्छा एक्सपीरियंस होगा. तो आइए जानते हैं ये मैक मिनी कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी?

ऐप्पल का सबसे छोटा मैक
ऐप्पल ने बीते कुछ सालों में अपने प्रोडक्ट में बहुत बदलाव किए हैं. वहीं, अब ऐप्पल अपने मैक बुक को बदलाव के साथ लॉन्च करने जा रहा है. ये ऐप्पल की तरफ से सबसे छोटा Mac लॉन्च होने वाला है. ये पहली बार है जब ऐप्पल की Mac लाइनअप आ रही है और इसमें M4 चिप होने वाली है. 

मैक मिनी में ये होंगे बदालव
ऐप्पल मैक मिनी (Apple Mac Mini) में M4 और M4 Pro चिप्स मिलने वाली है. 2010 के बाद पहली बार ऐसा होने वाला है जब ये बदलाव Mac में देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मैक मिनी का साइज बिल्कुल ऐप्पल टीवी जितना होगा, अभी ऐपल टीवी 1.4 इंच साइज के साथ आता है, हालांकि मिनी मैक इससे थोड़ा बड़ा भी हो सकता है. इसमें एलुमिनियम शेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. मैक मिनी बिल्कुल iPad Pro होने वाला है, जो छोटे बॉक्स में आने वाला है. ये डिवाइस दो वर्जन में उपलब्ध होने वाला है. इसमें M4 चिप, M4 Pro Chip भी होने वाली है. दोनों ही चिप का इस्तेमाल iPad में किया जा चुका है.

इतनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस महीने ही बेस मॉडल की शिपमेंट शुरू कर सकती है. जबकि इसका हाई-एंड मॉडल खरीदने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और उसके लिए आपको अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा. वहीं, इसकी कीमत की बात करें, तो आपके ये मैक मिनी 1 से 1.5 लाख की कीमत पर उपलब्ध होगा. 

इसे भी पढ़ें-स्पैम कॉल से मिलेगा छुटकारा, आदेश नहीं मानने वाले टेलीमार्केटर को ब्लैक लिस्ट करेगा TRAI
 

AI सर्विस को वन सबसक्रिप्शन का पार्ट बनाएगी Apple
इसके अलावा ऐपल इंटेलिजेंस के साथ कंपनी अपना फोकस बदल सकती है. ऐप्पल की तरफ से अपनी सर्विस के लिए चार्ज किया जा सकता है, क्योंकि कंपनी AI सर्विस को वन सबसक्रिप्शन का पार्ट बना सकती है. हालांकि अभी तक ऐप्पल की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है. ऐप्पल वन सब्सक्रिप्शन मॉडल कई मामलों में सही साबित होने वाला है. वन सब्सक्रिप्शन वैल्यू एडिड सर्विस है जिसमें बहुत सारे सब्सक्रिप्शन के लिए एक ही प्लान खरीदना होता है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

18 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

19 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

22 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

20 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

21 hours ago