✕

होम / टेक / अंबानी लेकर आए Jio Bharat J1 कीपैड फोन, UPI पेमेंट से लेकर लाइव टीवी का विकल्प

अंबानी लेकर आए Jio Bharat J1 कीपैड फोन, UPI पेमेंट से लेकर लाइव टीवी का विकल्प

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने एक और नया 4G फोन Jio Bharat J1 लॉन्च कर दिया है. ये कीपैड वाला फोन है, जिसकी कीमत 2 हजार रुपये से भी कम है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया 4G फोन लॉन्च किया है. अब जियो के किफायती फोन की सूची में जियो भारत जी1 (Jio Bharat J1) 4G का नाम भी जुड़ गया है. ये एक कीपैड वाला फोन है, जिसमें आपको स्मार्टफोन की तरह की यूपीआई और लाइव टीवी का आनंद मिल जाएगा. बता दें, कंपनी ने पिछले साल भारत में अपने जियो भारत फोन की लाइनअप की घोषणा की थी, जिसमें भारत V2 और जियो भारत V2 कार्बन को पेश किया गया था. इसके बाद कंपनी ने जियो भारत B1 को भी लॉन्च किया था. तो आइए जानते हैं भारत जी1 में आपको क्या फीचर मिलने वाले हैं और इसकी की क्या होगी?

ये होगी फोन की कीमत
जियो भारत जी1 फोन में आपको स्मार्टफोन की तरह ही जियो ऐप और सर्विस मिलेंगी. इसमें UPI ट्रांजेक्शन के लिए जियोपे और कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए जियोसिनेमा आदि का सपोर्ट शामिल है. वहीं, इस फोन की कीमत 1,799 रुपये है और ये सिंगल ब्लैक/ग्रे कलर ऑप्शन में आता है. अगर आप इसे खरीदा चाहते हैं तो यह डिवाइस Amazon पर उपलब्ध है.

ये है रिचार्ज प्लान
जियो यूजर्स इस डिवाइस को जियो भारत प्लान (Jio Bharat Plan) के साथ रिचार्ज कर सकते हैं, जिसकी कीमत 123 रुपये है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल, महीने में 14GB 4G डेटा और Jio ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस मिलता है. 

फोन में मिलेंगे ये फीचर्स
1. डिस्प्ले- जियो भारत जी1 4जी में आपको नया डिजाइन मिलता है, जिसमें थोड़ा बड़ा फॉर्म फैक्टर और बड़ी स्क्रीन मिलती है. इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है.
2. बैटरी- डिलाइस में बड़े फॉर्म फैक्टर के कारण 2,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है.
3. प्रीइंस्ट्रॉल आप्शन-  इस नए फोन में जियो सिनेमा (JioCinema) को प्री-इंस्टॉल किया है. इसके अलावा यूजर जियो टीवी (Jio TV) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सीधी भाषा में कहें तो यूजर दोनों ऐप की मदद से फोन पर लाइव स्पोर्ट्स और लाइव टीवी कंटेंट देख सकेंगे.
4. पेमेंट ऑप्शन- कंपनी ने डिवाइस में JioPay का विकल्प भी दिया है, जिसकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं.
5. कैमरा- इस डिवाइस में पीछे की तरफ फ्लैशलाइट के बिना एक डिजिटल कैमरा दिया गया है.
6. इसके अलावा इस फोन में आपको गोलाकार नेविगेशन बटन मिलता है. इसमें आपको LED टॉर्च और वायर्ड हेडफोन को कनेक्ट करने के लिए 3.5mm जैक मिलता है. 

इसे भी पढ़ें-26 जुलाई को होगा Paris Olympic 2024 का आगाज, घर बैठे फ्री में यहां देखें लाइव सेरेमनी


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

18 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

14 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

20 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

20 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

21 hours ago