होम / ताकत खेल की / IPL 2025 में पहला शतक लगाने वाले ईशान किशन हैं करोड़ों के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

IPL 2025 में पहला शतक लगाने वाले ईशान किशन हैं करोड़ों के मालिक, इतनी है नेटवर्थ

आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए ईशान किशन ने अपना पहला शतक जड़ा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आईपीएल 2025 के दूसरे मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR)  को 44 रन से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में ईशान किशन ने धमाका किया और 47 गेंद पर 106 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में किशन ने 11 चौके और 6 छ्क्के लगाने में सफल रहे. किशन (Ishan Kishan) ने केवल 45 गेंद पर शतक लगाया जो आईपीएल के इतिहास में गेंद खेलने के हिसाब  से किसी भी भारतीय के द्वारा लगाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है. इस मामले में पहले नंबर पर यूसुफ पठान हैं. आइए जानते हैं IPL में पहला शतक लगाने वाले ईशान किशन कितनी संपत्ति के हैं मालिक...

ईशान किशन की नेटवर्थ 

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन का पूरा नाम ईशान प्रणव कुमार पांडे है. वह पटना में अपने परिवार के साथ एक सुंदर घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है. उनका घर भले ही अत्यधिक भव्य न हो, लेकिन इसकी सादगी और एलीगेंट डिजाइन इसे खास बनाती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईशान किशन की कुल संपत्ति लगभग 68 करोड़ रुपये के आस-पास आंकी गई है. क्रिकेट के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं.

आईपीएल में बड़ी कमाई 

ईशान किशन आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. एक समय ईशान किशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा थे, जिसके तहत उन्हें सालाना वेतन दिया जाता था. हालांकि, वर्तमान में वह इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह घरेलू टूर्नामेंटों में नियमित रूप से खेलते रहते हैं.

घरेलू क्रिकेट में कमाई

घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे दलीप ट्रॉफी में खेलने के दौरान उन्हें प्रतिदिन 60,000 रुपये का भुगतान किया जाता है. यह राशि घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों को मिलने वाली सम्मानजनक सैलरी में गिनी जाती है. ईशान किशन ने अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत बिहार से की थी और बाद में झारखंड के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई. विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए वह मशहूर हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

3 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago