होम / ताकत खेल की / IPL2025 : क्रिकेट से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट तक, जानिए कितनी कमाई करते हैं श्रेयस अय्यर?

IPL2025 : क्रिकेट से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट तक, जानिए कितनी कमाई करते हैं श्रेयस अय्यर?

मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 97 रनों की शानदार पारी खेलकर क्रिकेट प्रेमियों का दिलकर सुर्खियों में आ गए हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर न केवल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, बल्कि उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में रहती है. मंगलवार को आयोजित आईपीएल 2025 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 97 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे वह सुर्खियों में आ गए हैं. बता दें, क्रिकेट के मैदान में धमाल मचाने वाले श्रेयस बेहद लग्जीरियस लाइफ जीते हैं, उनकी कमाई और संपत्ति किसी स्टार से कम नहीं हैं. तो आइए जानते हैं क्रिकेट से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट तक वह कहाँ- कहाँ से कितनी कमाई करते हैं?

कितनी संपत्ति के मालिक हैं श्रेयस अय्यर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति 2024 तक लगभग 58 करोड़ रुपये (70 लाख डॉलर) थी. उनकी यह कमाई क्रिकेट, आईपीएल अनुबंधों और ब्रांड पार्टनरशिप से होती है. उन्होंने 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना आईपीएल करियर शुरू किया था और तब से वह लगातार अपने प्रदर्शन और कमाई में इजाफा कर रहे हैं. इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. अय्यर को पंजाब ने 26.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

बड़े ब्रैंड्स से मिलती है मोटी कमाई
श्रेयस अय्यर कई नामी ब्रैंड्स के साथ जुड़े हुए हैं. वह बोट, मान्यवर, ड्रीम11, CEAT और गूगल पिक्सल जैसे ब्रैंड्स का प्रचार करते हैं. इन ब्रैंड्स से उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आता है. हालांकि, उनकी सटीक ब्रैंड एंडोर्समेंट इनकम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन वह इससे करोड़ों रुपये कमाते हैं.

11.85 करोड़ रुपये के आलीशान अपार्टमेंट के मालिक
श्रेयस अय्यर की रिहाइश भी किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं है. उन्होंने 2020 में मुंबई के लोढ़ा वर्ल्ड टॉवर में 4-BHK अपार्टमेंट खरीदा था. 2618 वर्ग फीट में फैले इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 11.85 करोड़ रुपये है और इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.

महंगी कारों का कलेक्शन
श्रेयस अय्यर को महंगी और स्पोर्ट्स कारों का बेहद शौक है. उनके गैरेज में कई लग्जरी कारें शामिल हैं, जिनमें मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (कीमत: 2.45 करोड़ रुपये),लेम्बोर्गिनी ह्यूराकैन (कीमत: 3 करोड़ रुपये), ऑडी S5 (कीमत: लगभग 85 लाख रुपये)  है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

3 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago