होम / ताकत खेल की / आज होगा IPL2025 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा सितारों का जलवा, KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला

आज होगा IPL2025 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगा सितारों का जलवा, KKR और RCB के बीच पहला मुकाबला

आईपीएल 2025 का आगाज इस साल भी भव्य और शानदार होने वाला है. श्रेया घोषाल, दिशा पटानी और करण औजला की परफॉर्मेंस के साथ उद्घाटन समारोह को लेकर दर्शक उत्साहित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़े और सबसे रोमांचक टूर्नामेंट, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025, आज से शुरू हो रहा है. इस साल का आईपीएल सीजन एक धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रारंभ होगा, जिसमें म्यूजिक, डांस और ग्लैमर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होने वाली इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों और मशहूर गायकों का जलवा देखने को मिलेगा. आज यानी 22 मार्च को पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा. तो आइए इस आइपीएल में मैचax की संख्या से लेकर, विजेता टीम को मिलने वाले इनाम तक सारी जानकारी आपको देते हैं. 

श्रेया घोषाल और दिशा पटानी करेंगे परफॉर्म

इस साल आईपीएल के पहले मैच से पहले भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में संगीत और ग्लैमर का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा. मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी मीठी आवाज़ से दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं. इसके अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने आकर्षक डांस मूव्स से महफिल को और भी खास बनाएंगी. इसके अलावा श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बन सकते हैं. बता दें, अभिनेता सलमान खान की फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है ऐसे में खबर सामने आई है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की प्रमोशन के लिए आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंच सकते हैं.

इवेंट में पंजाबी म्यूजिक का तड़का

श्रेया घोषाल के साथ पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के यंग सिंगिंग सेंसेशन करण औजला भी मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। इस शानदार परफॉर्मेंस का अनुभव सिर्फ स्टेडियम में मौजूद दर्शक ही नहीं, बल्कि टीवी पर इसे देखने वाले लाखों क्रिकेट फैंस भी लेंगे. हालांकि, आईपीएल के इस बड़े इवेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन ताजा मौसम अपडेट से पता चला है कि कोलकाता में आज शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ, तो ना सिर्फ ओपनिंग सेरेमनी बल्कि पहला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है.

लाइव टेलिकास्ट और स्ट्रीमिंग जानकारी

आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होगी और इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, यदि आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इवेंट देखना चाहते हैं, तो इसे जिओहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे भारत के क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से इस भव्य कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकते हैं.

आईपीएल 2025 के मुकाबले
आईपीएल 2025 में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इसका फाइनल मैच 25 में 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 12 डबल हेडर मैच होंगे. पहला डबल हेडर मैच 23 मार्च को होगा. इसमें पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा जबकि दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा.

विजेता टीम को मिलेगा 58 करोड़ रुपये का इनाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये इनामी राशि देने की घोषणा की. इसमें से स्क्वाड में शामिल प्रत्येक खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इस इनाम राशि में से 3-3 करोड़ स्क्वाड में शामिल हर खिलाड़ी को दिया जाएगा. वहीं, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को तीन करोड़ पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे, जबकि कोचिंग स्टाफ में शामिल असिस्टेंट कोच, बैटिंग कोच और बॉलिंग कोच को 50-50 लाख दिए जाएंगे. सपोर्ट स्टाफ को भी 50-50 लाख रुपये और बीसीसीआई के अधिकारियों (चयन समिति के सदस्य) को भी 25-25 लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे. इस तरह से बीसीसीआई द्वारा दिए गए 58 करोड़ रुपये का बटवारा किया जाएगा.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

3 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago