होम / ताकत खेल की / IPL 2024: दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ DC के कप्तान ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, कमाई में भी तेज

IPL 2024: दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ DC के कप्तान ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, कमाई में भी तेज

शुक्रवार को IPL 2024  के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सूपर जाइंट्स (LSJ) को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (एकाना) क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2024 (IPL 2024)  का 26वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सूपर जाइंट्स के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की. इस मैच को जीतने के साथ ही दिल्ली के कप्लान ऋषभ पंत ने दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़कर आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने का रिकॉर्डअपने नाम कर लिया है. आपको बता दें, रन बनाने के साथ पंत कमाई करने में भी बहुत तेज हैं, तो चलिये ऋषभ पंत के क्रिकेट करियकर और उनकी कमाई से जुड़ी कुछ जानकरी आपके साथ साझा करते हैं.  

इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ी पीछे
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 की रात लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 26वें मुकाबले में 41 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन पूरे कर लिए हैं. वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा करके उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, यूसुफ पठान, सुरैश रैना और सूर्य कुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है.

पंत  की नेटवर्थ जन चौंक जाएंगे आप
दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद ऋषभ पंत ने आखिरकार मैदान में वापसी कर ली है. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. पंत की नेटवर्थ करोड़ो में है और वह क्रिकेट के अलावा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऋषभ पंत की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये है. ऋषभ पंत ने 2015 में अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण के साथ क्रिकेट में अपनी एक छाप छोड़ी और 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम में तेजी से आगे बढ़े. उन्होंने फरवरी 2017 में टी20 में पदार्पण किया, 19 साल और 20 साल की उम्र में टी 20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. पंत का टेस्ट डेब्यू अगस्त 2018 में हुआ और उसी साल अक्टूबर में उनका वनडे डेब्यू हुआ.

क्रिकेट से करोड़ों की कमाई 

पंत कको 2022-23 सीजन के लिए बीसीसीआई ने ए-ग्रेड केंद्रीय अनुबंध  में शामिल कर 5 करोड़ रुपये दिए.पंत ने नवीनतम अनुबंध चक्र में 3 करोड़ रुपये का ग्रेड बी अनुबंध हासिल किया है. इसके अतिरिक्त वह हर टेस्ट मैच से 15 लाख रुपये,  वनडे से 6 लाख रुपये और T20  से 3 लाख रुपये कमाते हैं. वहीं, आईपीएल में पंत दिल्‍ली कैपिटल्‍स की ओर से खेलते हैं, जिसके लिए उन्हें 16 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है. 

ब्रैंड्स से भी होती है अच्छी कमाई

भारत के सबसे प्रमुख क्रिकेटरों में से एक पंत कई ब्रैंड्स का प्रमोशन करके मोटी कमाई करते हैं. वह एडीडास (ADIDAS), ड्रीम 11 (Dream11), रीयलमी (RealMe), बोट (Boat), एसजी (SG), नॉइस (Noise), जोमैटो (Zomato) और कैडबरी (Cadbury)  जैसे ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं और इनसे जमकर कमाई करते हैं. उनकी सालाना कमाई 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 लाख रुपये से अधिक है. 
 

करोड़ों की प्रोपर्टी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत का रुड़की और दिल्‍ली में घर है और इन दोनों शहरों के अलावा देहरादून और हरिद्वार में भी उन्‍होंने कई प्रापर्टी में इनवेस्‍ट किया है. उनके दिल्ली स्थित आवास की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी रूड़की की संपत्ति लगभग 1 करोड़ रुपये है. क्रिकेटर के गैराज में कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें 1.3 करोड़ रुपये की ऑडी ए8, 2 करोड़ रुपये की पीली फोर्ड मस्टैंग और मर्सिडीज बेंज जीएलई शामिल है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

    
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में मुए थाई को बढ़ावा देने की टेरो इंडिया की पहल, थाईलैंड की स्पोर्ट्स अथॉरिटी के साथ साझेदारी

टेरो इंडिया ने नई दिल्ली में मुए थाई पहल की शुरुआत की. कंपनी का फोकस भारतीय कोच और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी अवसर उपलब्ध कराने पर है.

2 days ago

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago