होम / ताकत खेल की / World Cup Final के लिए आपको अहमदाबाद पहुंचाने का हो गया खास इंतजाम, बस आज ही है मौका  

World Cup Final के लिए आपको अहमदाबाद पहुंचाने का हो गया खास इंतजाम, बस आज ही है मौका  

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल वर्ल्ड कप फाइनल होने जा रहा है. इस मैच का गवाह बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल (ICC World Cup Final 2023)19 नवंबर को अहमदाबाद में होने जा रहा है. भारत और ऑस्ट्रलिया (India Vs Australia) के बीच होने वाले इस फाइनल को लेकर रोमांच अपने चरम पर है. बड़ी संख्या में दोनों टीमों के समर्थक अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. इसके मद्देनजर जहां गुजरात के इस शहर के होटलों का रूम टेंट एकदम से बढ़ गया है. वहीं, विमान कंपनियों ने भी किराए में कई गुना की बढ़ोत्तरी कर डाली है. हालात ये हैं कि बेंगलुरु-अहमदाबाद रूट पर सामान्य दिनों में जो किराया करीब 6000 रुपये रहता है, वो आज यानी शनिवार को बढ़कर 33000 रुपए तक हो गया है. ऐसे में रेलवे ने एक बड़ा ऐलान किया है. 

मुंबई से चलेगी Special Train
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन रेलवे ने क्रिकेट फैंस को अहमदाबाद पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किया है. रेलवे मुंबई से अहमदाबाद के लिए एक खास ट्रेन चला रहा है. सेंट्रल रेलवे द्वारा यह स्पेशल ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शनिवार रात 10.30 बजे चलाई जाएगी, जो दूसरे दिन सुबह 6.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. 20 नवंबर को 01.45 बजे ट्रेन अहमदाबाद से चलेगी और 10.35 बजे मुंबई पहुंचेगी. दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत और वडोदरा में यह ट्रेन रुकेगी. इसमें एक AC-फर्स्ट क्लास, तीन AC-2 टायर और 11 AC-3 टियर कोच हैं. इसके लिए बुकिंग 18 नवंबर यानी आज से शुरू होगी. मैच दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है. इसमें 130,000 से ज्यादा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है.

ये भी पढ़ें - Mohammed Shami के प्रदर्शन से फैंस ही नहीं लक्ष्मी भी हुईं खुश, खूब हो रही धनवर्षा

इतना बढ़ गया हवाई किराया
टीम इंडिया 2011 के बाद फाइनल में पहुंची है. हमारी टीम का टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है, टीम ने एक मैच भी नहीं गंवाया है. यही वजह है कि फाइनल को लेकर क्रिकेटप्रेमियों में गजब का उत्साह है. लोग बड़ी संख्या में अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. जाहिर है, कंपनियों और कारोबारियों के लिए यह मुनाफा कमाने का मौका है और वो इसे किसी भी सूरत में हाथ से नहीं जाने देना चाहते. इसलिए होटल में ठहरने से लेकर फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचने तक सबकुछ महंगा हो गया है. एक मीडिया रिपोर्ट बताती है कि बेंगलुरु-अहमदाबाद रूट पर सामान्य दिनों में एयर टिकट करीब 6000 रुपए में मिलता है, जो शनिवार के लिए 33,000 रुपए तक जा पहुंचा है. इसी तरह दिल्ली से अहमदाबाद का सामान्य दिनों का एयर फेयर लगभग 4000 रुपए है, लेकिन दिल्ली से 18 नवंबर की शाम को इंडिगो की इंदौर के रास्ते अहमदाबाद की फ्लाइट का किराया 20,045 जा पहुंचा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago