होम / पर्सनल फाइनेंस / केवल 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस, जानिए कैसे?

केवल 20 रुपये में मिलेगा 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस, जानिए कैसे?

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किसी तरह से मौत होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये मिलते हैं. वहीं, दुर्घटना में दिव्यांग होने की स्थिति में भी बीमाधारक को 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो उसके लिए जीवन बीमा (Life Insurance) लेना बहुत जरूरी है. कई लोग महंगे प्रीमियम के चलते जीवन बीमा कराने से कतराते हैं, ऐसे लोगों के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) काफी अच्छा विकल्प है. इसमें केवल 20 रुपये से भी कम खर्च पर आपको 2 लाख रुपये तक का जीवन बीमा मिलता है. इसका मतलब है कि आपको महीने का 2 रुपये भी नहीं देना पड़ेगा. क्या आप भी सरकार की इस जीवन बीमा योजना का लाभ लेना चाहते हैं? अगर हां, तो आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं.

इन स्थितियों में मिलेगा पीएम सुरक्षा योजना का लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किसी भी तरह की मौत होने पर बीमाधारक के परिजनों को 2 लाख रुपये मिलते हैं. दुर्घटना में पूर्ण दिव्यांग होने की स्थिति जैसे कि दोनों आंख, हाथ या फिर पैर खोने की सूरत में भी 2 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा. वहीं, आंशिक दिव्यांगता जैसे कि एक आंख, या एक हाथ या एक पैर का इस्तेमाल न कर पाने की स्थिति में 1 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा बाढ़ या बिजली गिरने जैसी किसी भी प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु या दिव्यांगता भी इस बीमा योजना के तहत कवर होगी. 

ऐसे उठाएं योजना का लाभ 
केंद्र सरकार की इस बीमा योजना का फायदा उठाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होना चाहिए. वहीं, अधिकतम 70 साल तक के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. बीमा कवर की अवधि एक साल है, जो 1 जून से 31 मई के लिए होगी. इसके बाद आपको बीमा पॉलिसी रिन्यू करानी होगी. 

बीमा कराने के लिए क्या करना होगा?
आप सरकारी कंपनियों के सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के जरिए बीमा करा सकते हैं. जिस बैंक में आपका अकाउंट हो, उसकी किसी भी शाखा से आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं, इसमें 'ऑटो डेबिट' सुविधा मिलती है. इसका मतलब है कि हर साल 31 मई को आपके बैंक अकाउंट से 20 रुपये का प्रीमियम अपनेआप कट जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपके अकाउंट में पॉलिसी रिन्यू के लिए पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो पॉलिसी रद्द हो जाएगी. प्रीमियम मिलने पर पॉलिसी को बहाल किया जा सकता है. इस योजना के तहत एनरोलमेंट पीरियड 1 जून से 31 मई तक होता है. वहीं दुर्घटना होने पर 30 दिनों के अंदर पैसा क्लेम किया जाना चाहिए. ध्यान रहे, खुदखुशी के मामले में किसी भी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

KCC के नियमों में बड़ा बदलाव: 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी मिलेगा लोन, किसानों को राहत

RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियम बदले, फसल अवधि से लेकर लोन सीमा तक कई अहम बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे.

20 hours ago

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को दी बड़ी राहत, इंट्राडे उधारी के नियम हुए आसान

कैश मैनेजमेंट, ट्रेड सेटलमेंट और डेरिवेटिव दायित्वों के लिए अब ले सकेंगे शॉर्ट-टर्म लोन, परिचालन दक्षता बढ़ने की उम्मीद

3 days ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

4 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया पहला SIF, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति पर दांव

SEBI की नई स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड श्रेणी में अब कोटक की एंट्री भी हो गई है, निवेशकों के लिए 15 से 29 जून तक NFO खुला रहेगा.

1 week ago

बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगाम! RBI ला रहा 'किल स्विच', एक क्लिक में रुक जाएंगे खाते से सभी ट्रांजैक्शन

डिजिटल लेनदेन के बढ़ते दायरे को देखते हुए RBI लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर दे रहा है ताकि ग्राहकों का भरोसा बना रहे और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके.

30-May-2026


बड़ी खबरें

मार्केटिंग का सबसे बड़ा बदलाव, अब क्रिएटर्स बन रहे हैं रणनीतिक बिजनेस पार्टनर

भारत में डिजिटल खरीदारी अब काफी हद तक विजुअल, मोबाइल-केंद्रित और क्रिएटर-आधारित हो चुकी है, जिसे 49.1 करोड़ से अधिक सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और ई-रिटेल के तेज विस्तार से बल मिला है.

17 hours ago

महंगाई के दबाव में सुस्त पड़ी रिटेल बिक्री, मई में ग्रोथ घटकर 5% रही: RAI

महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच उपभोक्ता खर्च में सतर्कता बढ़ी है, जिससे रिटेल सेक्टर की रफ्तार धीमी हुई है.

15 hours ago

LiLLBUD ने जुटाए ₹6 करोड़, भारत के अर्ली लर्निंग मार्केट में बढ़ाए कदम

इस फंडिंग राउंड में CRED के संस्थापक कुणाल शाह और Shadowfax के सीईओ अभिषेक बंसल समेत कई एंजेल निवेशकों ने भी निवेश किया है.

16 hours ago

कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज फिर बनेगा फाइनेंशियल हब, CSE को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू

राज्य सरकार का मानना है कि एक्सचेंज के दोबारा शुरू होने से कोलकाता को एक बार फिर पूर्वी भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी.

19 hours ago

मार्केटप्लेस के पीछे का खेल: डिजिटल उपभोक्ता शोषण का नया चेहरा

डिजिटल कॉमर्स की असली सफलता केवल बिक्री बढ़ाने में नहीं, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखने में निहित है.

15 hours ago