होम / पर्सनल फाइनेंस / Home Loan की तरह Car Loan पर भी उठा सकते हैं टैक्स छूट का लाभ, जानिए कैसे?

Home Loan की तरह Car Loan पर भी उठा सकते हैं टैक्स छूट का लाभ, जानिए कैसे?

Home Loan लेने पर टैक्सपेयर्स को सरकार की ओर से 3.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आप जानते हैं आपको होम लोन (Home Loan) की तरह ही कार लोन (Car Loan) पर भी टैक्स छूट मिल सकती है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं. अगर आप व्यवसाय या पेशेवर कार्यों में कार का इस्तेमाल करते हैं, तो कार लोन के ब्याज पर टैक्स में छूट ले सकते हैं. बता दें, होम लोन पर आयकर अधिनियम के तहत सेक्शन 80सी और 24बी के अंतर्गत ब्याज और मूलधन पर छूट दी जाती है. हालांकि, कार लोन पर आमतौर पर टैक्स छूट का प्रावधान नहीं है, क्योंकि इसे लग्जरी खर्च के रूप में देखा जाता है. लेकिन, अगर आप डॉक्टर, इंजीनियर, वकील या अन्य किसी प्रोफेशन से जुड़े हैं और अपनी कार का उपयोग व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए कर रहे हैं, तो आप टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे? 

ऐसे मिलेगा लाभ
1. उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आप एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक हैं या अपनी कार को किराए पर चला रहे हैं, तो इसके ब्याज की रकम को टैक्स रिटर्न में व्यवसाय की लागत के रूप में दिखा सकते हैं. 
2. इसके अलावा, सालाना ईंधन खर्च और रखरखाव लागत भी टैक्स छूट में शामिल की जा सकती है. 
3. डेप्रिसिएशन कॉस्ट यानी कार के मूल्य में कमी पर भी छूट का दावा किया जा सकता है. डेप्रिसिएशन कॉस्ट 15-20 प्रतिशत प्रति वर्ष होती है.

इतनी मिल सकती है छूट
मान लीजिए, अगर आपकी इनकम 10 लाख रुपये है और आप कार लोन के ब्याज में 70,000 रुपये चुका रहे हैं, तो आपकी टैक्स गणना 9.30 लाख रुपये पर होगी. ईंधन और रखरखाव लागत के साथ, टैक्स छूट और भी अधिक हो सकती है.

इन बातों का रखना होगा ध्यान
एक्सपर्ट का कहना है कि टैक्स छूट का दावा करते समय इस बात का प्रमाण भी देना आवश्यक है कि कार का उपयोग व्यवसाय में हो रहा है. अगर गलत दावा किया गया तो आयकर अधिकारी इसे खारिज कर सकते हैं और जुर्माना भी लगा सकते हैं. जहां एक ओर होम लोन पर टैक्स में सीधी छूट मिलती है. वहीं, कार लोन पर टैक्स छूट केवल व्यवसायिक इस्तेमाल की शर्तों पर ही मिलती है. इस प्रकार, पेशेवर और व्यवसायी अपनी कार से जुड़े खर्चों को टैक्स लाभ में बदल सकते हैं, बशर्ते उनके पास उचित दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हो.

इसे भी पढ़ें-12 साल बाद होने जा रही दुर्लभ astronomical exchange घटना, जानिए राशियों पर क्या होगा इसका असर?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

22 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

12 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

34 seconds ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

3 hours ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

3 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

21 hours ago