होम / पर्सनल फाइनेंस / 31 मार्च से पहले करें इनकम टैक्स रिर्टन फाइल, नहीं तो लगेगा भारी भरकम जुर्माना

31 मार्च से पहले करें इनकम टैक्स रिर्टन फाइल, नहीं तो लगेगा भारी भरकम जुर्माना

टैक्सपेयर्स को वित्त वर्ष 2022-23 (AY 2023-24) के लिए अपडेटेड ITR (ITR-U) 31 मार्च 2025 से पहले फाइल करना जरूरी है, वरना 50% अतिरिक्त टैक्स लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

31 मार्च 2025 तक अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) फाइल करने की अंतिम तारीख है. अगर इस तारीख तक रिटर्न फाइल नहीं किया गया, तो टैक्सपेयर्स को 50% ज्यादा टैक्स भरना पड़ सकता है. इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स को सलाह दी है कि वे बिना किसी देरी के अपना अपडेटेड ITR फाइल करें ताकि उन्हें अधिक जुर्माना न देना पड़े.

आयकर विभाग की एडवाइजरी

आयकर विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर टैक्सपेयर से आग्रह किया है कि वे 31 मार्च, 2025 से पहले कम पैनेल्टी और अतिरिक्त वित्तीय बोझ को कम करने के लिए अपना अपटेडेट इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-U) तुरंत दाखिल करें. अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से टैक्स देने वालों को स्वेच्छा से किसी भी अघोषित आय का खुलासा करने या पहले से दाखिल रिटर्न में गलती को ठीक करने की इजाजत मिलती है.

4.64 लाख अपडेटेड आईटीआर किए गए हैं दाखिल

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि चालू आकलन वर्ष (2024-25) में 28 फरवरी तक 4.64 लाख अपडेटेड आईटीआर दाखिल किए गए हैं और 431.20 करोड़ रुपए का कर चुकाया गया है. वर्ष 2023-24 में 29.79 लाख से अधिक आईटीआर-यू दाखिल किए गए और 2,947 करोड़ रुपए अतिरिक्त कर चुकाए गए.

अपडेटेड रिटर्न

अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) किसी भी करदाता द्वारा दाखिल किया जा सकता है, जिसमें व्यक्ति, व्यवसाय या अन्य संस्थाएं शामिल हैं. आयकर विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया X पर किया कि अभी ITR-U दाखिल करना = 25% अतिरिक्त टैक्स + ब्याज. 31 मार्च, 2025 के बाद दाखिल करना = 50% अतिरिक्त टैक्स + ब्याज. कृपया आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(8A) के प्रावधानों के अनुसार आयकर का अपडेटेड रिटर्न दाखिल करें. 25% अतिरिक्त टैक्स और ब्याज पर कम लाभ उठाने के लिए 31 मार्च, 2025 तक दाखिल करें.

क्या हैI TR-U?

ITR-U एक फॉर्म है, इसकी मदद से करदाता अपने पहले फाइल किए गए रिटर्न में गलतियों को सुधार सकते हैं या छूटी हुई आय को शामिल कर सकते हैं. इसे 2022 में पेश किया गया था. इसके जरिए असेसमेंट ईयर के दो साल तक रिटर्न अपडेट किया जा सकता है. अगर कोई टैक्सपेयर ओरिजिनल या बिलेटेड रिटर्न भी दाखिल नहीं कर पाया है, तो भी वह।TR-U फाइल कर सकता है. हालांकि, करदाता रिफंड का दावा करने, टैक्स देनदारी कम करने या घाटे को बढ़ाने के लिए ITR-U का उपयोग नहीं कर सकते हैं.

अप्रैल 2025 से नया नियम

सरकार ITR-U फाइलिंग की अवधि दो साल से बढ़ाकर चार साल करने की योजना बना रही है. इससे करदाताओं को अघोषित आय घोषित करने के लिए अधिक समय मिलेगा, लेकिन इसके साथ ही टैक्स पेनल्टी भी अधिक होगी. अब तक पिछले चार वर्षों में 90 लाख से अधिक अपडेटेड ITR फाइल किए जा चुके हैं, जिससे सरकारी खजाने में ₹9,118 करोड़ जोड़े गए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago