होम / पर्सनल फाइनेंस / दो हफ्ते आगे बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेट, अब भी जुर्माने से बच सकते हैं टैक्सपेयर्स

दो हफ्ते आगे बढ़ी इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की डेट, अब भी जुर्माने से बच सकते हैं टैक्सपेयर्स

असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट पहले 31 दिसंबर थी, जिसे अब करीब दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आपने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो अब भी समय है, इस काम को जल्द ही निपटा दें. दरअसल, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने रिवाइज्ड टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख को भी दो हफ्ते आगे बढ़ा दिया है. ऐसे में जिन भी टैक्सपेयर्स ने अपना रिवाइज्ड आईटीआर या फिर बिलेटिड आईटीआर फाइल नहीं किया है, उनके पास अभी भी मौका है. अब इनकम टैक्सपेयर्स 15 जनवरी तक अपनी आईटीआर फाइल कर सकेंगे. बता दें, असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट पहले 31 दिसंबर थी. ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए बिलेटिड/रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दी है.

देरी से टैक्स दाखिल करने पर लगेग इतना जुर्माना
देरी सै टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लेट फीस किसी की एनुअल इनकम पर डिपेंड करती है. अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से अधिक है, तो रिवाइज्ड या बिलेटिड रिटर्न दाखिल करने पर सरकार 5,000 रुपये का जुर्माना लगाती है. हालांकि, अगर आय 5 लाख रुपये से कम है, तो इनकम टैक्स विभाग रिवाइज्ड या बिलेटिड रिटर्न दाखिल करने पर 1,000 रुपये का जुर्माना वसूलता है. जुर्माने के अलावा, टैक्सपेयर को बकाया टैकस राशि पर दंडात्मक ब्याज भी देना पड़ता है. 31 जुलाई के बाद आईटीआर फील्ड के मामले में, आपसे प्रति माह 1 प्रतिशत की दर से दंडात्मक ब्याज लिया जाएगा.

अब नई टैक्स व्यवस्था के तहत दाखिल करना होगा ITR

पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ा नुकसान यह है कि अब उन्हें पुरानी व्यवस्था के सभी कटौती और छूट लाभों को छोड़कर, नई कर व्यवस्था के तहत आईटीआर दाखिल करना होगा. जब आप तय तारीख से पहले आईटीआर फाइल करते हैं तो आपको 1 अप्रैल से रिफंड की तारीख तक रिफंड राशि पर 0.5 प्रतिशत प्रति माह की दर से ब्याज दिया जाता है. हालांकि, बिलेटिड रिटर्न के मामले में, इस ब्याज की गणना आईटीआर दाखिल करने की तारीख से रिफंड की तारीख तक की जाती है.

ऐसे फाइल करें बिलेटिड ITR
1. सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपने अकाउंट को लॉग इन करें.

2. इसके बाद ‘ई-फाइल’ पर क्लिक करें और ‘आयकर रिटर्न’ सेलेक्टर करें और ‘इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें’ को सेलेक्ट करें.

3. इसके बाद असेसमेंट ईयर में वर्ष 2024-25 सेलेक्ट करें. फाइलिंग का तरीका ‘ऑनलाइन’ सेलेक्ट करें. ‘नई फाइलिंग प्रारंभ करें’ बटन पर क्लिक करें. उसके बाद आईटीआर फॉर्म का चयन करें. ‘

4. अब पर्सनल डिटेल’ सेक्शन पर जाएं और चेक करें कि आपकी सभी डिटेल सही है या नहीं. फाइलिंग सेक्शन पर जाएं और 139(4) सेलेक्ट करें. उसके बाद अपनी इनकम की डिटेल भरें और टैक्स पेमेंट करने के लिए आगे बढ़ें.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago