होम / पर्सनल फाइनेंस / बजट 2025-सीनियर सिटीजन को मिली बड़ी राहत, 1 लाख रुपये तक की इंटरेस्ट इनकम पर अब नहीं कटेगा टीडीएस!

बजट 2025-सीनियर सिटीजन को मिली बड़ी राहत, 1 लाख रुपये तक की इंटरेस्ट इनकम पर अब नहीं कटेगा टीडीएस!

अब अगर किसी सीनियर सिटीजन को बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपने डिपॉजिट पर एक वित्त वर्ष में एक लाख रुपये तक का इंटरेस्ट मिलता है, तो बैंक या पोस्ट ऑफिस उस पर टीडीएस नहीं काटेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को बजट 2025 में सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. अब बैंक और पोस्ट ऑफिस से सीनियर सिटीजन को एक वित्त वर्ष में मिलने वाली 1 लाख रुपये तक की इंटरेस्ट इनकम पर टीडीएस नहीं काटा जाएगा. पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी, जिससे रिटायर्ड लोगों को अपनी इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स कटौती का सामना करना पड़ता था. इस बदलाव से सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत मिलेगी. तो आइए इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं. 

TDS की लिमिट बढ़ी

अभी तक सीनियर सिटीजन को बैंक डिपॉजिट से 50,000 रुपये तक की इंटरेस्ट इनकम TDS के दायरे में नहीं आती थी, उन्हें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80TTB के तहत यह सुविधा मिलती थी. वहीं, अब इंटरेस्ट इनकम पर TDS के लिए लिमिट 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है इससे रिटायर्ड लोगों को काफी फायदा होगा. ऐसे लोग खर्च के लिए काफी हद तक बैंक डिपॉजिट से इंटरेस्ट इनकम पर निर्भर करते हैं. 

50,000 से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर इतना कटता था TDS

1 फरवरी को वित्तमंत्री के ऐलान के बाद अब अगर किसी सीनियर सिटीजन को बैंक या पोस्ट ऑफिस में अपने डिपॉजिट पर एक वित्त वर्ष में एक लाख रुपये तक का इंटरेस्ट मिलता है तो बैंक या पोस्ट ऑफिस उस पर टीडीएस नहीं काटेगा. पहले बैंक या पोस्ट ऑफिस 50,000 रुपये से ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर 10 फीसदी टैक्स काट लेता था. ऐसे सीनियर सिटीजन के मामले में बैंक 20 प्रतिशत टीडीएस काटते हैं, जिनके पास PAN नहीं होता है.

सीनियर सिटीजंस को ऐसे होगा फायदा
इंटरेस्ट इनकम पर 10 प्रतिशत टैक्स कटने से सीनियर सिटीजन को इंटरेस्ट से होने वाली इनकम कम हो जाती है, चूंकि रिटायर्ड लोग अपने खर्च के लिए काफी ज्यादा इंटरेस्ट इनकम पर निर्भर करते हैं. इसलिए टीडीएस की वजह से उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. यूनियन बजट में 1 फरवरी को वित्तमंत्री के ऐलान के बाद इंटरेस्ट से 1 लाख रुपये तक की इनकम टीडीएस के दायरे में नहीं आएगी. इसका मतलब है कि हर महीने 8 रुपये तक की इंटरेस्ट इनकम उनके लिए टीडीएस से बाहर होगी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago