होम / पर्सनल फाइनेंस / IT विभाग का बड़ा फैसला: अब ITR देरी पर मिल सकती है राहत, जानें कैसे

IT विभाग का बड़ा फैसला: अब ITR देरी पर मिल सकती है राहत, जानें कैसे

आयकर विभाग का नया कदम उन करदाताओं को बड़ी राहत देगा, जो किसी गंभीर परिस्थिति की वजह से समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप किसी आपात स्थिति के कारण समय पर आयकर रिटर्न (ITR) फाइल नहीं कर पाए हैं, तो अब घबराने की ज़रूरत नहीं. आयकर विभाग ने ऐसे करदाताओं को राहत देते हुए ‘कंडोनेशन ऑफ डिले’ यानी देरी माफ करने की सुविधा शुरू कर दी है. इसके जरिए आप ई-फाइलिंग पोर्टल पर देरी के लिए कारण बताते हुए आवेदन कर सकते हैं. यदि विभाग आपका कारण वाजिब मानता है, तो आप पेनल्टी, ब्याज या अतिरिक्त टैक्स से बच सकते हैं. खास बात यह है कि ITR फाइल करने की आज अंतिम तारीख (15 सितंबर 2025) है, ऐसे में जिन लोगों ने अब तक रिटर्न नहीं भरा है, उनके लिए यह विकल्प बहुत अहम साबित हो सकता है.

आपात स्थितियों में मिलेगा लाभ

विभाग के अनुसार, कई बार लोग अस्पताल में भर्ती होने, परिवार में किसी की मृत्यु या अन्य गंभीर कारणों से समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाते. ऐसे मामलों में अब करदाता पोर्टल पर अपील कर सकते हैं. अगर आवेदन स्वीकार हो जाता है तो उन्हें अतिरिक्त टैक्स, पेनल्टी या ब्याज चुकाना नहीं पड़ेगा.

सबूत देना होगा अनिवार्य

विभाग ने साफ किया है कि करदाता को बताए गए कारण का प्रमाण देना होगा. आवेदन में दी गई जानकारी वास्तविक होनी चाहिए और उसके समर्थन में पर्याप्त सबूत जमा करने होंगे. इस सुविधा का लाभ संबंधित आकलन वर्ष के अंत तक लिया जा सकेगा.

ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले [इनकम टैक्स पोर्टल](https://eportal.incometax.gov.in) पर लॉगिन करें.
2. डैशबोर्ड पर जाकर ‘Services’ विकल्प में ‘Condonation Request’ लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद ‘Application for Statutory Forms’ चुनें.
4. अंत में ‘Create Condonation Request’ पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करें.

ITR फाइल करने की आज अंतिम तिथि

आज यानी 15 सितंबर, 2025 को आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि है. रविवार सुबह तक छह करोड़ से अधिक रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं. हालांकि, पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए टैक्स बार एसोसिएशन और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से तिथि बढ़ाने की मांग की है. इस पर आज फैसला हो सकता है.

देरी से भरने पर लगेगा जुर्माना

- समय पर रिटर्न न भरने पर अधिकतम ₹5000 का जुर्माना लगेगा.
- जिनकी कुल आय ₹5 लाख से कम है, उनके लिए लेट फीस सिर्फ ₹1000 होगी.

सीए साहिल सैनी ने बताया कि अंतिम दिनों में पोर्टल पर रिटर्न फाइल करना बेहद मुश्किल हो रहा है. एडवांस टैक्स का चालान जनरेट करने और एआईएस डाउनलोड में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं. उनका कहना है कि सरकार को इन परिस्थितियों को देखते हुए समयसीमा बढ़ाने पर विचार करना चाहिए.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago