होम / खास खबर / Special Story: आज ही के दिन भारत ने चांद पर रचा था इतिहास, चंद्रयान-1 की सफलता की कहानी

Special Story: आज ही के दिन भारत ने चांद पर रचा था इतिहास, चंद्रयान-1 की सफलता की कहानी

ISRO ने इन चित्रों के जरिये ये बताया कि भारत ने चांद पर पानी की खोज की है, बाद में NASA ने भी इसकी पुष्टि की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: आज 22 अक्टूबर है, ये दिन इतिहास के पन्नों में भारत के पहले अंतरिक्ष मिशन की कामयाबी के तौर पर दर्ज है. हमारे वैज्ञानिकों की कई सालों की कड़ी मेहनत, अनगिनत असफलताओं और कभी न खत्म होने वाले संघर्षों के बाद 22 अक्टूबर 2008 की वो सुबह भारतीय अंतरिक्ष मिशन के लिये एक नई रौशनी लेकर आई थी.

22 अक्टूर को चंद्रयान-1 का लॉन्च
सुबह का वक्त था, चारों तरफ बारिश और तूफान के थपेड़ों के बीच आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट पर चंद्रयान-1 आसमान की ओर सिर उठाये खड़ा था, ये भारत का पहला मानव रहित चंद्र मिशन था. इस सुबह के लिए वैज्ञानिकों ने न जाने कितनी रातें काली की थीं. घड़ी में सुबह के 6:22 बजते ही पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV)-XL रॉकेट अंधेरे आसमान को भेदता हुआ निकल गया. ठीक 18 मिनट 20 सेकेंड के बाद रॉकेट के चौथे चरण ने च्रंदयान-1 को 9.25 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से आरंभिक कक्षा में स्थापित कर दिया. ये भारत के पहले चंद्र मिशन की कामयाबी थी. श्रीहरिकोटा में बैठे वैज्ञानिक इस पल का 4 साल से इंतजार कर रहे थे, कक्षा में स्थापित होते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, वैज्ञानिकों ने जीत के संकेत दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की. 

''हमारी चांद की यात्री शुरू''
उस समय भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष जी माधवन नायर ने लॉन्च के बाद कहा, "चंद्रमा की हमारी यात्रा शुरू हो चुकी है, सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा है, यह पीएसएलवी का शानदार प्रदर्शन है. अपने लॉन्च के 17 दिनों के बाद व्हीकल सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में स्थापित हो गया. इस मिशन को पूरा करने में 400 करोड़ रुपये लगे थे. ये मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. रिमोट सेंसिंग लुनार सैटेलाइट, जिसका वजह लॉन्च के समय 1380 किलो था, चंद्र की कक्षा में ये 675 किलो का हो गया, ये अपने साथ हाई रिजोल्यूशन उपकरण लेकर गया था. 

भारत ने खोजा चांद पर पानी
मून इम्पैक्ट प्रोब 14 नवंबर, 2008 को चंद्रयान ऑर्बिटर से अलग हो गया और दक्षिणी ध्रुव से टकराया, जिससे भारत उन देशों के एक बहुत ही चुनिंदा गुट में शामिल हो गया, जिनके झंडे चांद पर हैं. एक क्रेटर के पास सतह से टकराने के बाद, इसने भूमिगत मिट्टी को बाहर निकाल दिया, जिसके बाद चांद पर पानी का परीक्षण किया गया. चंद्रयान-1 ने रिमोट सेंसिंग के जरिए चित्र भेजे. ISRO ने इन चित्रों के जरिये ये बताया कि भारत ने चांद पर पानी की खोज की है, बाद में चंद्रयान मिशन के दौरान जो डेटा भेजे गए थे, उसका अध्ययन करने के बाद अमेरिका की NASA ने भी इसकी पुष्टि की और भारत के दावे को सही माना. इसरो ने दावा किया कि चांद पर पानी समुद्र, झरने, तालाब या बूंदों के रूप में नहीं बल्कि चट्टानों की सतह के भीतर मौजूद है. यह एक बड़ी उपलब्धि थी. 

जब टूट गया चंद्रयान-1 से संपर्क 
चंद्रयान लॉन्च के 9 महीने बाद इसके स्टार सेंसर्स में कुछ तकनीकी दिक्कत आने लगी. ISRO ने बताया की सूर्य के अत्याधिक रेडिएशन की वजह से सेंसर में खराबी आई है. इस मिशन का कार्यकाल 2 साल के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन इस तकनीकी दिक्कत की वजह से अचानक ही चंद्रयान ने सिग्नल भेजना बंद कर दिया, जिसकी वजह से 29 अगस्त 2009 को बीच में ही कक्ष से संपर्क टूट जाने की वजह से इस मिशन को बंद कर दिया गया. ये मिशन 312 दिन तक चला. हालांकि मिशन ने अपने 95 परसेंट लक्ष्य को हासिल कर लिया था. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

36 minutes ago

टाटा संस लिस्टिंग पर टाटा ट्रस्ट्स की असहमति, दूसरे विकल्प तलाशने का फैसला

17 सितंबर को हुई टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा ने समूह की एक सदी से अधिक पुरानी संरचना को बनाए रखने के पक्ष में ट्रस्ट्स का रुख दोहराया.

1 minute ago

SP ग्रुप को राहत देने के लिए ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव पर टाटा ट्रस्ट्स की पहल, 18 महीने में पूरा हो सकता है सौदा

NCLT के जरिए चुनिंदा कैपिटल रिडक्शन की योजना, टाटा संस के शेयरों की इनकम टैक्स फेयर वैल्यू के आधार पर होगी गणना

16 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

2 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

3 hours ago