एफएमसीजी और अल्कोहलिक बेवरेज सेक्टर में दो दशकों से अधिक का अनुभव लाने वाले सूरी की वापसी, प्रीमियम ब्रांड ग्रोथ और मार्केट विस्तार पर रहेगा फोकस
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
मोएत हेनेसी इंडिया ने सिद्धार्थ सूरी को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है. यह उनकी कंपनी में वापसी है, जहां वे अब अपने 24 साल से अधिक के अनुभव और नेतृत्व क्षमताओं के साथ कंपनी की विकास यात्रा को और गति देंगे.
सूरी ने डायाजियो, पर्नोड रिकार्ड, पेप्सीको जैसी अग्रणी कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है. हाल ही में उन्होंने एचसीसीबी (HCCB) में भारत में अल्कोहलिक रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) कॉकटेल्स की लॉन्चिंग का नेतृत्व किया. उनका अनुभव घरेलू, ट्रैवल रिटेल और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक फैला हुआ है.
लिंक्डइन प्रोफ़ाइल पर सूरी ने अपनी नेतृत्व सोच साझा करते हुए लिखा है: “पीपल मेक द डिफरेंस. टीम एफर्ट इज़ की.” उनका यह दृष्टिकोण उच्च-प्रदर्शन टीमों के निर्माण और रणनीतिक पहलों के सफल नेतृत्व में उनके ट्रैक रिकॉर्ड को दर्शाता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी वापसी से मोएत हेनेसी इंडिया को लक्ज़री स्पिरिट्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने. इनोवेशन पर ध्यान केंद्रित करने और टैलेंट डिवेलपमेंट में नए आयाम स्थापित करने में मदद मिलेगी.