देश ही नहीं राजनीति भी छोड़ने वाली शेख हसीना इतनी संपत्ति की है मालकिन, हैरान हो जाएंगे आप

बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा के बाद शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है. वह बीते 15 साल से देश की पीएम थीं.

Last Modified:
Tuesday, 06 August, 2024
BWHindi

बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना ने आज PM पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद देश की कमान अब सेना के हाथों में आ गई है. आर्मी चीफ का कहना है कि अब अंतरिम सरकार देश को चलाएगी. आपको बता दें कि शेख हसीना दुनिया की सबसे 'पावरफुल' महिलाओं में शुमार की जाती हैं. वह कई करोड़ों रुपये के संपत्ति की मालकिन हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि बांग्लादेश की पूर्व PM की नेटवर्थ कितनी है.

कितनी संपत्ति की मालिक हैं शेख हसीना?

आपको बता दें कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि शेख हसीना के घर काम करने वाला नौकर भी अरबपति बन गया है. शेख हसीना के पास लगभग ₹284,00,00,000 की संपत्ति है. इस खबर की दुनिया भर में खूब चर्चा थी. पिछले चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना की कुल संपत्ति बांग्लादेशी टका 4.36 करोड़ बांग्लादेशी टका (3.14 करोड़ भारतीय रुपए) घोषित की गई है. पिछले साल शेख हसीना ने 1,07,00,000 कमाए थे. उनकी 2018 की कमाई की तुलना में चार गुना बढ़ोतरी देखी गई.

पिछले कुछ सालों में कितनी बढ़ी संपत्ति?

शेख हसीना के इन्कम टैक्स रिटर्न के अनुसार उनकी आय ₹1,91,00,000 है जो पिछले साल के दौरान अलग अलग स्रोतों से उनकी कमाई में बड़ी वृद्धि को दर्शाता है. उन्होंने ये भी बताया कि पिछले 4 साल में उन्होंने कुल ₹75,00,000 के फिक्स्ड डेपॉज़िट और सेविंग बांड खरीदे हैं. वह बांग्लादेश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली प्रधानमंत्री हैं. देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी किसी महिला ने इतने समय तक शासन नहीं किया है. हसीना के नाम पर दुनिया में सबसे लंबे समय तक किसी सरकार की हेड रहने का कीर्तिमान है.

इतनी जमीन की मालिक

हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके नाम पर 6 एकड़ कृषि भूमि है. मछली पालन से भी उनकी कमाई होती है. उनके पास दान में दी गई एक कार भी है. वहीं प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता बीए है. बता दें कि शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं. हसीना की शादी 1968 में एम.ए. वाजेद मिया से हुई थी. हालांकि 2009 में उनके पति का निधन हो गया. अपने छात्र जीवन में वो ढाका विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय रहीं, जिसके बाद उन्होंने सालों तक पीएम का पद संभाला.