26 जुलाई को होगा सर्वधर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन

सहज सन्यास मिशन’ की ओर से ‘सर्व-धर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिशन सत्र का आयोजन किया जा रहा है. ये सत्र 45 मिनट की अवधि का होगा.

Last Modified:
Wednesday, 24 July, 2024
BWHindi

‘सहज सन्यास मिशन’ की ओर  से समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सर्व-धर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन’ (Inter-faith Online Spiritual Meet) सत्र की शुरुआत की गई है. आप भी  इस सत्र से जुड़कर आध्यात्मिक ज्ञान हासिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप इस कार्यक्रम से कैसे और कब जुड़ सकते हैं? 

ये सेशन सभी के लिए मुफ्त है
सर्व धर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन (Inter-faith Online Spiritual Meet) सत्र महीने में एक बार, महीने के आखिरी शुक्रवार को शाम 6.30 बजे आयोजित होगा. हर सैशन ऑनलाइन होगा और इसकी अवधि 45 मिनट की रहेगी. यह इस संसार के हर व्यक्ति के लिए खुला है. सैशन से जुड़ने का कोई शुल्क नहीं है. इसका मतलब यह सभी के लिए मुफ्त है. 

26 जुलाई को होगा ऑनलाइन सैशन
सहज सन्यास मिशन ने जानकारी दी है कि सर्व धर्म ऑनलाइन आध्यात्मिक मिलन का इस बार का सैशन 26 जुलाई को शाम 6.30 बजे शुरू होगा और 7.15 पर खत्म होगा.  हर सैशन में एक मॉडरेटर और 4 वक्त शामिल होंगे. हर वक्ता दुनिया के किसी भी एक धर्म के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी देकर उसका अर्थ और महत्व समझाएंगे. हर वक्ता लगभग 8 मिनट का समय लेगा और इस सैशन की भाषा हिंदी और हींगलिश है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें.  

सत्र से जुड़ने के लिए इस लिंक पर जाएं
सैशन से जुड़ने के लिए आप https://bit.ly/46mMLjF इस लिंक का प्रयोग कर सकते हैं. इस लिंक का कॉपी करके आप अपने किसी जानकार को भी भेज सकते हैं, ताकि वह भी इसका लाभ उठा सकें. अगर किसी को कोई अन्य जानकारी चाहिए तो इस नंबर पर 62846-96674 संपर्क कर सकते हैं. आपको बता दें, सहज सन्यास मिशन का ध्येय है कि व्यक्ति दुनिया, समाज और परिवार में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए अपने आचरण में सुधार लाए. इसके अलावा प्रकृति का संरक्षण, समाज में प्रेम की भावना का विस्तार, समाज सेवा की जाए, ताकि हमारा और हमारे सपंर्क में आने वाले हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए.