होम / खास खबर / गरीब पाक को इतने करोड़ डॉलर देगा US, नाराज़ भारत ने उठाया ये कदम  

गरीब पाक को इतने करोड़ डॉलर देगा US, नाराज़ भारत ने उठाया ये कदम  

अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि मदद केवल रखरखाव और मरम्मत के लिए है. पाक को कोई भी नया हथियार नहीं दिया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिका ने पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद का ऐलान किया है. यह मदद एफ-16 लड़ाकू विमान के बेड़े के रखरखाव के लिए है. भारत ने अमेरिका के इस कदम पर तीखा ऐतराज जताया है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को पलटते हुए पाकिस्तान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है.

अमेरिकी समकक्ष से जताई नाराज़गी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष से फोन पर इस संबंध में बात की. इस बातचीत के विषय में बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से पाकिस्तान के एफ-16 बेड़े को पैकेज देने से संबंधित अमेरिकी सरकार के फैसले को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि हमने तकनीकी और औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने के तरीकों एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों में सहयोग की संभावना पर भी चर्चा की. सिंह ने कहा कि वह भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने के लिहाज से अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन के साथ बातचीत जारी रखने के लिए आशान्वित हैं.

पहले भी जताया था विरोध
पिछले हफ्ते, भारत ने अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू से भी इस बारे में आपत्ति जताई थी. डोनाल्ड लू क्वाड सीनियर ऑफिसर्स मीटिंग के लिए इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी अफेयर्स के सहायक रक्षा सचिव एली रैटनर के साथ नई दिल्ली आए थे. बता दें कि विमानों कि मरम्मत के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की मदद देने के फैसले को मंजूरी दी है. यूएस सरकार का का कहना है कि यह अमेरिका और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों का अहम हिस्सा है. इससे पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ अभियान चलाने में मदद मिलेगी. अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि मदद केवल रखरखाव और मरम्मत के लिए है. पाक को कोई भी नया हथियार नहीं दिया जा रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने लगाई थी रोक
भारत अब तक कई बार अमेरिका के इस फैसले पर आपत्ति जाता चुका है. हालांकि ये बात अलग है कि यूएस प्रेसिडेंट कुछ सुनने को तैयार नहीं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अमेरिका के इस फैसले का असर भारत की सुरक्षा पर पड़ सकता है. गौरतलब है कि 2018 में डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को झटका देते हुए तीन अरब डॉलर के सहयोग को रद्द कर दिया था. ट्रंप ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद को रोकने में नाकाम रहा है, इसलिए उसको सहायता नहीं दी जा सकती.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

9 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

18 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago