इन-ऐप बुकिंग सिस्टम उपभोक्ताओं को पसंदीदा सर्विस स्लॉट चुनने, सर्विस की स्थिति ट्रैक करने और वाहन से जुड़ी सभी सर्विस आवश्यकताओं को सीधे Ola Electric ऐप पर मैनेज करने की देता है सुविधा
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
Ola Electric ने सोमवार को अपनी Hyperservice पहल के तहत इन-ऐप सर्विस अपॉइंटमेंट सुविधा का देशभर में रोलआउट किया. इस नए फीचर के जरिए ग्राहक अब अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस को आसानी से ऐप के माध्यम से शेड्यूल कर सकेंगे. कंपनी ने कहा कि यह फीचर पारदर्शी, सुविधाजनक और ग्राहक-प्रथम सर्विस अनुभव देने की उसकी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
नया इन-ऐप बुकिंग सिस्टम उपभोक्ताओं को पसंदीदा सर्विस स्लॉट चुनने, सर्विस की स्थिति ट्रैक करने और वाहन से जुड़ी सभी सर्विस आवश्यकताओं को सीधे Ola Electric ऐप पर मैनेज करने की सुविधा देता है.
Ola Electric के अनुसार, पूरी सर्विस जर्नी को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने से ग्राहकों को पारंपरिक सर्विस बुकिंग प्रक्रियाओं की झंझटों से छुटकारा मिलेगा.