अक्टूबर के 59.2 से PMI में गिरावट; नए ऑर्डर्स, उत्पादन और रोजगार की वृद्धि भी फरवरी के बाद सबसे धीमी रही
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
देश के विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर में सुस्ती देखने को मिली है. एचएसबीसी द्वारा जारी पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार नवंबर का पीएमआई 56.6 रहा, जो अक्टूबर के 59.2 से कम है.
हालांकि यह रीडिंग अब भी 50.0 के न्यूट्रल स्तर और 54.2 के दीर्घकालिक औसत से ऊपर है, लेकिन यह फरवरी के बाद परिचालन स्थितियों में सबसे धीमी सुधार दर को दर्शाता है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि सुस्ती कई प्रमुख संकेतकों में दिखी है. नए ऑर्डर्स, उत्पादन, खरीद गतिविधि और रोजगार—ये सभी बढ़े, लेकिन फरवरी के बाद सबसे धीमी वृद्धि रही.
एचएसबीसी की रिपोर्ट में उल्लेख है कि, "नवंबर में पीएमआई 56.6 दर्ज किया गया… अक्टूबर के 59.2 से गिरावट के बाद यह फरवरी के बाद परिचालन स्थितियों में सबसे धीमी सुधार दर को दिखाता है."