यह ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) भारत में कंपनी के रणनीतिक विस्तार का अहम हिस्सा है
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
नीदरलैंड्स स्थित ब्रूइंग दिग्गज HEINEKEN N.V. ने विनीत सुरेश को हैदराबाद स्थित HEINEKEN Business Services India के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने की पुष्टि की है. यह ग्लोबल कैप्टिव सेंटर (GCC) भारत में कंपनी के रणनीतिक विस्तार का अहम हिस्सा है.
विनीत सुरेश इससे पहले KPMG में पार्टनर के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने उपभोक्ता बाजार और रिटेल सेक्टर के लिए GCC प्रैक्टिस का नेतृत्व किया. GCC क्षेत्र में उनके पास व्यापक अनुभव है और उन्होंने इससे पूर्व Diageo और Tesco जैसी बड़ी कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं.
HEINEKEN Business Services के डायरेक्टर आकॉश माज्यारी ने नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा, "भारत को रणनीतिक डिलीवरी और ट्रांसफॉर्मेशन हब के रूप में विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को यह नियुक्ति दर्शाती है." HEINEKEN Business Services India, कंपनी के वैश्विक नेटवर्क में एक नया जुड़ाव है, जो HEINEKEN की ऑपरेटिंग कंपनियों को जरूरी सेवाएं और क्षमताएं प्रदान करेगा. यह नेटवर्क कंपनी की EverGreen Strategy को गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है.
HEINEKEN का यह कदम भारत में बढ़ते ग्लोबल इनहाउस सेंटर्स के महत्व को रेखांकित करता है, जहां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, वित्तीय सेवाएं और व्यापारिक नवाचार जैसे क्षेत्रों में वैश्विक क्षमताएं विकसित की जा रही हैं.