राजस्थान के रेलवे टेक्नीशियन ने घर की छत पर असली BGMI बग्गी, बनी पहली कहानी का नायक तैयार किया.
by
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो ।।
भारत के करोड़ों गेमर्स की भावनाओं और जुनून को एक नई पहचान देने के लिए, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) ने अपनी नई डिजिटल स्टोरीटेलिंग सीरीज ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’ लॉन्च की है. इस पहल का उद्देश्य उन असली कहानियों को सामने लाना है, जो गेमिंग से आगे बढ़कर जज्बे, मेहनत और क्रिएटिविटी की मिसाल पेश करती हैं.
घर की छत पर कबाड़ से बनाई BGMI बग्गी
इस सीरीज की पहली कहानी राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के 28 वर्षीय रेलवे टेक्नीशियन करन कर्गवाल की है. करन ने अपने सीमित संसाधनों और जबरदस्त जुनून के दम पर BGMI के मशहूर बग्गी व्हीकल की असली और पूरी तरह से काम करने वाली कॉपी अपने घर की छत पर कबाड़ के पुर्जों से तैयार की है. BGMI द्वारा वीविल कंसल्टिंग के साथ मिलकर बनाए गए एक शॉर्ट फिल्म में करन के सफर को भी दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने रेगिस्तान की गर्मी में देर रात वेल्डिंग की, स्क्रीन पर थ्रीडी मॉडल और कुछ स्क्रीनशॉट्स को देखकर व्हीकल को रिवर्स-इंजीनियर किया, और अपने जुनून को साकार किया. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक प्रस्तुति वर्चुअल और रियल दुनिया की सीमाएं मिटा देती है.
करन बताते हैं, "ये बग्गी सिर्फ धातु और पहिए नहीं हैं. ये उस जुनून का प्रतीक है जो किसी भी सीमित साधन को पार करके सपना साकार कर सकता है."
KRAFTON इंडिया के हेड ऑफ पीपल ऑपरेशंस सौरभ शाह ने कहा, "करन की कहानी राजस्थान से निकलते टैलेंट और जुनून की शानदार मिसाल है. ये कहानी न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि उन सभी के लिए एक संदेश है जो सीमाओं से आगे सोचने का साहस रखते हैं. ‘बियॉन्ड बैटलग्राउंड्स’ के जरिए हम ऐसे ही भारतीय गेमिंग समुदाय की जमीनी कहानियों को उजागर करना चाहते हैं."
वीविल कंसल्टिंग के क्रिएटिव स्ट्रैटेजिस्ट ध्रुव वोरकडी ने जोड़ा, "इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बेहद भावनात्मक अनुभव था. इसकी सच्चाई और गहराई ने इसे बाकी सब से अलग बना दिया. क्राफ्टन के साथ मिलकर भारत के दिल से उभरते क्रिएटर्स की कहानियों को दुनिया तक पहुंचाना हमारे लिए गर्व की बात है."
BGMI की इस पहल का उद्देश्य है कि देश के हर कोने से ऐसे लोगों की कहानियों को सामने लाया जाए, जिनके लिए गेमिंग सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि एक पहचान है. जैसे-जैसे करन की बग्गी सड़कों पर दौड़ती है, वह सिर्फ पहियों को नहीं बल्कि एक बड़ा संदेश लेकर चलती है - "गेमिंग का भविष्य उन लोगों का है जो स्क्रीन से परे सपने देखने की हिम्मत रखते हैं."