जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी वैसे तो अपने लोकप्रि

जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी वैसे तो अपने लोकप्रि

Last Modified:
Thursday, 16 June, 2022
test123

जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी वैसे तो अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ को लेकर चर्चा में बने रहते है, लेकिन आज वो किसी और कारण से चर्चा में थे। दरअसल, जब आप सुधीर चौधरी के बारे में गूगल करते हैं, तो आपको जानकारी मिलती है कि 7 जून को उनका जन्मदिन है, लेकिन ये गलत है और इसी गलतफहमी का शिकार होकर उनके चाहने वालों ने सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देना शुरू कर दिया।

दोपहर आते-2 तो बधाइयों का तांता लग गया, जिसके बाद सुधीर चौधरी ने खुद ट्वीट कर अपने चाहने वालो को सच्चाई बताई। उन्होंने लिखा, मेरे बारे में इंटरनेट और गूगल पर कई जानकारियां सही नहीं हैं। मेरे जन्म की तिथि और वर्ष भी गलत है। इससे सीख ये है कि इंटरनेट और गूगल पर लिखी हर बात सही नहीं होती। आप सब मुझे 18 जून को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। उनके इस ट्वीट के बाद अब उनके चाहने वाले 18 जून का इंतजार कर रहे है रहे है। ।

TAGS test