✕

होम / B टाउन / इन महंगी चीजों के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ, 10 साल में बना ली तगड़ी नेट वर्थ

इन महंगी चीजों के मालिक हैं टाइगर श्रॉफ, 10 साल में बना ली तगड़ी नेट वर्थ

वह फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं. इन दिनों वह कई ब्रैंड्स को एंडोर्स कर रहे हैं और एक एडवर्टाइजमेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पिछले कुछ सालों में एक से एक सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं. लोग उनके डांस और एक्शन-स्टंट के दीवाने हैं. साल 2012 में फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं. कमाई के मामले में भी टाइगर काफी आगे हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली है.

इतने करोड़ की है नेट वर्थ
Bollywood Life ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये है. वह फिल्मों और ब्रैंड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं. इन दिनों वह कई ब्रैंड्स को एंडोर्स कर रहे हैं और एक एडवर्टाइजमेंट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

करोड़ों की कारों के मालिक हैं टाइगर
एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को लग्जरी कारों का शौक है. उनके पास BMW 5 Series कार है जिसकी कीमत 49 लाख रुपये है. कुछ समय पहले उन्होंने पैरेंट्स को विंटेज कार गिफ्ट में दिया है जो 4.5 करोड़ रुपये की है. उनके कार कलेक्शन में Ranger Rover भी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये है.

मुंबई में हैं तीन अपार्टमेंट
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टाइगर (Tiger Shroff) के मुंबई के खार में तीन फ्लैट हैं. पहल फ्लैट 9वें फ्लोर पर है जो लगभग 7.61 करोड़ रुपये का है. वहीं बाकी दो फ्लैट 21वें फ्लोर पर हैं, जिनकी कीमत 22.33 करोड़ रुपये है. फिटनेस फ्रीक एक्टर टाइगर श्रॉफ बेंगलुरू टाइगर्स ऑफ सुपर फाइट लीग के को-ऑनर भी हैं, जिसकी वैल्यू लगभग 200 करोड़ रुपये है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago