✕

होम / B टाउन / करोड़ों के अपार्टमेंट और लग्जरी कारें, प्राइवेट जेट से ट्रैवल करती है ये एक्ट्रेस

करोड़ों के अपार्टमेंट और लग्जरी कारें, प्राइवेट जेट से ट्रैवल करती है ये एक्ट्रेस

नयनतारा की नेट वर्थ 165 करोड़ रुपये है. वह साल 2018 में Forbes India Celebrity 100 की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: साउथ इंडियन सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे लिए हैं. कपल की शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की, जिसमें शाहरुख खान से लेकर कमल हासन शामिल हैं. नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने पिछले कुछ सालों में तगड़ी नेट वर्थ तैयार कर ली है. 

करोड़ों रुपये की नेट वर्थ
Infinity Net Worth के अनुसार, नयनतारा (Nayanthara) की नेट वर्थ 165 करोड़ रुपये है. वह साल 2018 में Forbes India Celebrity 100 की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, नयनतारा एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. इस तरह वह साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार बन चुकी हैं. 

कई घरों की हैं मालकिन
जीक्यू इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि नयनतारा (Nayanthara) के पास कई आवासीय संपत्तियां हैं. हैदराबाद में उनके दो घर हैं. चेन्नई में भी उनके दो 4बीएचके अपार्टमेंट है. इसके अलावा केरल में भी उनका घर है. रिपोर्ट के मुताबिक,  नयनतारा की इन प्रॉपर्टीज की कीमत करोड़ों रुपये में है.

प्राइवेट जेट से करती हैं सफर
Deccan Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा (Nayanthara) ने हाल ही में एक प्राइवेट जेट खरीदा है जिसका इस्तेमाल वह पर्सनल यूज के लिए करती हैं. नयनतारा ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं. News24 के अनुसार, वह एक ब्रैंड को एंडोर्स करने के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.

लग्जरी कारों का कलेक्शन
एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के पास महंगी कारों का कलेक्शन है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये में है. उनके पास 74.50 लाख की BMW 5 series, 88 लाख रुपये की Mercedes GLS 350D है. इसके अलावा वह Toyota Innova Crysta, Ford Endeavour, BMW 7-series जैसी लग्जरी कारों की मालकिन हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago