होम / B टाउन / फिल्मों से ज्यादा इस बिजनेस से मोटी कमाई करते हैं मिथुन चक्रवर्ती, जानें कितनी है नेट वर्थ

फिल्मों से ज्यादा इस बिजनेस से मोटी कमाई करते हैं मिथुन चक्रवर्ती, जानें कितनी है नेट वर्थ

मिथुन चक्रवर्ती बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं. वह फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) 72 साल के हो चुके हैं. उन्होंने साल 1976 में फिल्म 'मृगया' से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते वह सुपरस्टार बन गए. मिथुन चक्रवर्ती अभी तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं और फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई करते हैं.

इतने करोड़ की है संपत्ति
Celebrity Net Worth के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की नेट वर्थ 40 मिलियन डॉलर है और अगर इसे इंडियन करेंसी में देखा जाए तो ये लगभग 312 करोड़ होता है. अब जानते हैं कि वह मोटी कमाई कैसे करते हैं और आखिर उनका बिजनेस क्या है. तो बता दें कि उनका होटल और रेस्टोरेंट का बिजनेस है, जिससे वह हर साल बड़ी कमाई करते हैं.

होटल में मिलती हैं लग्जरी सुविधाएं
मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) मोनार्क होटल्स ग्रुप के मालिक हैं. मिथुन ऑफ होटल्स मोनार्क की वेबसाइट के अनुसार, एक्टर के ऊटी और मैसूर में कई होटल्स हैं, जहां पर हर तरह की लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. उनके ऊटी वाले होटल में 59 रूम, 4 लग्जरी फर्निश्ड सुइट्स, एक हेल्थ फिटनेस सेंटर और इनडोर स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं.

पेट डॉग्स से है खास लगाव 
मोनार्क सफारी पार्क मसिनागुड़ी में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के 16 बंगले, 14 ट्विन्स लॉफ्ट्स, 4 स्टैंडर्ड रूम, मल्टीकुजीन रेस्टोरेंट, चिल्ड्रेन प्ले ग्राउंड के साथ-साथ हॉर्स राइडिंग और जीप द्वारा जंगल राइड जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. होटल के अलावा मिथुन चक्रवर्ती के मुंबई में दो बंगले हैं. एक बांद्रा में है, तो दूसरा मड आइलैंड में है. मिथुन पेट डॉग्स के काफी शौकीन हैं और उनके पास एक-दो नहीं, बल्कि 76 डॉग्स हैं, जिनके रहने के लिए लग्जरी व्यवस्था की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

महंगाई से मामूली राहत! जुलाई में थोक महंगाई 9.78% पर, फ्यूल से राहत लेकिन फूड ने बढ़ाई टेंशन

जुलाई में थोक महंगाई दर जून के रिकॉर्ड 9.87% से घटकर 9.78% रह गई. फ्यूल और बिजली की महंगाई में बड़ी कमी से राहत मिली, लेकिन प्राइमरी आर्टिकल्स, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी बनी रही.

43 minutes ago

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

3 hours ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

2 hours ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

2 hours ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

2 hours ago